KKR vs SRH Highlights: हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट; रघुवंशी की मेहनत पर फिरा पानी
{"_id":"69ce5ac7c3dea6a07a03dc46","slug":"kkr-vs-srh-ipl-live-score-kolkata-knight-riders-vs-sunrisers-hyderabad-today-match-scorecard-result-updates-2026-04-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH Highlights: हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट; रघुवंशी की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले उन्हें आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी।
कोलकाता बनाम हैदराबाद
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:12 PM, 02-Apr-2026
हैदराबाद ने जीता मुकाबला
हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया।11:04 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: नौवां विकेट गिरा
कोलकाता को नौवां झटका कार्तिक त्यागी के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।11:00 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को आठवां झटका
कोलकाता को आठवां झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने रमनदीप सिंह को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए।10:53 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को सातवां झटका
कोलकाता को सातवां झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को अपना शिकार बनाया। वह चार गेंदों में सिर्फ 12 रन बना सके और पवेलियन लौट गए। अब रमनदीप सिंह का साथ देने कार्तिक त्यागी आए हैं।10:47 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को छठा झटका
रिंकू सिंह 25 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नीतीश रेड्डी ने जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया। अब रमनदीप सिंह का साथ देने सुनील नरेन आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 151 रन है।10:33 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: रघुवंशी और अनुकूल आउट हुए
120 पर कोलकाता के पांच विकेट गिर चुके हैं। अंगकृष रघुवंशी 52 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल क्रीज पर रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:25 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: लगातार दूसरे मैच में रघुवंशी का अर्धशतक
युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने लगातार दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक (26 गेंद) लगाया है। इससे पहले उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी 51 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि, टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन है। रिंकू सिंह भी क्रीज पर डटे हैं।10:07 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: तीसरा विकेट गिरा
कोलकाता को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा, जो दो रन बनाकर रनाउट हो गए। अब रघुवंशी का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।09:59 PM, 02-Apr-2026
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका
कोलकाता को दूसरा झटका उनादकट ने दिया। उन्होंने रहाणे को कैच आउट कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब रघुवंशी का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं।09:51 PM, 02-Apr-2026