सब्सक्राइब करें

अश्विन का बड़ा खुलासा: बताया- चेन्नई में रहते ऐसा क्या हुआ कि लेना पड़ा IPL से संन्यास, क्यों टूटी उम्मीदें?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 06 Apr 2026 02:27 PM IST
सार

रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया कि सीएसके के साथ आईपीएल 2025 का खराब और दर्दनाक अनुभव उनके संन्यास की बड़ी वजह बना। उन्होंने माना कि वह खेल सकते थे, लेकिन मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। साथ ही उन्होंने सीएसके की मौजूदा रणनीति और प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
R Ashwin Reveals Why He Retired From IPL After CSK Stint, Calls It a Painful Experience
अश्विन - फोटो : ANI
भारतीय स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया एक निराशाजनक सीजन उनके लिए बेहद कठिन और दर्दनाक रहा, जिसने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। अश्विन ने अगस्त 2025 में आईपीएल को अलविदा कहा था, जबकि वह चाहते तो एक और सीजन खेल सकते थे, लेकिन मानसिक और भावनात्मक तौर पर वह खुद को तैयार नहीं कर पा रहे थे।
Trending Videos
R Ashwin Reveals Why He Retired From IPL After CSK Stint, Calls It a Painful Experience
अश्विन - फोटो : ANI
'मैं खेल सकता था, लेकिन अंदर से तैयार नहीं था'
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सीजन बिताया। व्यक्तिगत रूप से भी यह मेरे लिए अच्छा नहीं रहा। मैं एक और सीजन खेल सकता था, लेकिन भावनात्मक रूप से मेरे पास उतनी क्षमता नहीं बची थी। यह काफी दर्दनाक अनुभव था और मैं उस दौर में वापस नहीं जाना चाहता। मेरे संन्यास लेने से सीएसके के लिए यह फैसला आसान हो गया कि मुझे रिटेन करें या रिलीज। साथ ही टीम के पास नीलामी के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये भी बच गए, जिनका वे बेहतर इस्तेमाल कर सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
R Ashwin Reveals Why He Retired From IPL After CSK Stint, Calls It a Painful Experience
अश्विन - फोटो : ANI
आईपीएल 2025: टीम और अश्विन दोनों रहे फ्लॉप
आईपीएल 2025 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब रहा था। टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई और अंक तालिका में सबसे नीचे रही। वहीं अश्विन का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए और उनका इकोनॉमी रेट 9.12 रहा। यह खराब प्रदर्शन और टीम की नाकामी उनके फैसले की बड़ी वजह बना।
R Ashwin Reveals Why He Retired From IPL After CSK Stint, Calls It a Painful Experience
अश्विन - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में भी सीएसके की हालत खराब
आईपीएल 2026 में भी चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें जारी हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में टीम को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा और यह उनकी लगातार तीसरी हार रही। अश्विन ने इस मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं थोड़ा निराश हूं। मुझे काफी उम्मीदें थीं। मैंने इस मैच में आरसीबी को चुना था, लेकिन सीएसके ने पिछले मैच में सुधार दिखाया था। जिस तरह आरसीबी ने खेला है, उन्होंने बाकी टीमों को चेतावनी दे दी है।'
विज्ञापन
R Ashwin Reveals Why He Retired From IPL After CSK Stint, Calls It a Painful Experience
अश्विन - फोटो : CSK
गेंदबाजी रणनीति पर भी उठाए सवाल
अश्विन ने सीएसके की गेंदबाजी रणनीति पर भी सवाल खड़े किए। उनका मानना है कि टीम अपने गेंदबाजों की ताकत के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर रही और उन्हें जबरदस्ती वाइड यॉर्कर डालने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनके मुताबिक, यही वजह है कि टीम दबाव में आकर रन लुटा रही है और लगातार हार का सामना कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed