{"_id":"69d38f92174bd2b958056e3e","slug":"sanju-samson-and-pace-spearhead-jasprit-bumrah-were-named-among-the-nominees-for-icc-player-of-the-month-award-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में शामिल सैमसन और बुमराह, कोनोर भी हुए नामित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में शामिल सैमसन और बुमराह, कोनोर भी हुए नामित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को आईसीसी के महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के लिए नामित किया गया है।
सैमसन और बुमराह
- फोटो : PTI/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके दम पर इन्हें नामित खिलाड़ियों में जगह मिली है। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड सीरीज से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन भी नामित खिलाड़ियों में शामिल हैं।
Trending Videos
विश्व कप में सैमसन-बुमराह ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन
टी20 विश्व कप के आखिरी कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करके प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे संजू को बुमराह के साथ नामांकन में जगह मिली है। बुमराह फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच थे। सैमसन शुरुआती मैचों से बाहर रहे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की तरह रहे मैच में नाबाद 97 रन बनाए और इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में सेमीफाइनल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली।
सैमसन ने टी20 विश्व कप के पांच मैच खेले, जिसमें 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ 22 रन और जिम्बाब्वे के विरुद्ध 24 रन की पारी खेली। इसके बाद उनके प्लेइंग इलेवन में खेलने पर सवाल खड़े होने लगे, लेकिन संजू ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध निर्णायक सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली और भारत की जीत के हीरो बने। उनकी इस पारी के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू ने 89 रन बनाकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए थे।

डेब्यू सीरीज में चमके एस्टरहुइजेन
दूसरी तरफ, एस्टरहुइजेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 50 के औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए थे जिससे टीम ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह 551 रेटिंग अंक तक पहुंच गए। एस्टरहुइजेन रैंकिंग में 39वें स्थान पर पहुंचे जो दक्षिण अफ्रीका के लिए शुरुआती पांच मैचों के बाद चौथी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।