{"_id":"69d3a4f197cbfcb3d4080cfb","slug":"rr-vs-mi-ipl-2026-13th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs MI Playing 11: राजस्थान के खिलाफ हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर होगी नजर, क्या बदलाव करेंगी दोनों टीमें?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs MI Playing 11: राजस्थान के खिलाफ हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर होगी नजर, क्या बदलाव करेंगी दोनों टीमें?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
RR vs MI Playing 11 Today Prediction: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला गंवाया था, जबकि राजस्थान की टीम के लिए यह सीजन अच्छा जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या खेल पाएंगे या नहीं।
मुंबई बनाम राजस्थान
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर रहेगी जो पिछले मैच में अस्वस्थ होने के कारण नहीं खेल सके थे। मुंबई ने मौजूदा सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब उसका का सामना ऐसी टीम से है जो फिलहाल अजेय चल रही है।
Trending Videos
हार्दिक कर सकते हैं वापसी
हार्दिक की अनुपस्थिति के कारण टीम संयोजन में भी फेरबदल करना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चाहर ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को लाने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए। मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि हार्दिक ने अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे कि उनकी वापसी की संभावना मजबूत बन गई है। पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम में अपने चयन को सही साबित किया और संभावना है कि वह अपना स्थान बरकरार रखेंगे।

बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को हालांकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बात की संभावना कम है कि मुंबई की टीम बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह का बदलाव करेगी। राजस्थान की टीम ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है और मुंबई को उस सतर्क रहने की जरूरत होगी।

यशस्वी-सूर्यवंशी दिला रहे मजबूत शुरुआत
राजस्थान की टीम इस सीजन बेहद मजबूत नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिला रही है, जबकि ध्रुव जुरेल भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान रियान पराग ने अभी तक बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है, लेकिन उन्हें अपने नेतृत्वकौशल से आत्मविश्वास मिलेगा। गेंदबाजों में तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। वहीं, देशपांडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए डेथ ओवरों के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवान फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश/ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

हम यहां आपको मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच सात अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।