सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Bangladesh Cricket: Tamim Iqbal Vows to Restore BCB’s Reputation After Election Controversy

Bangladesh Cricket: 'हम गलतियों से सीखेंगे और प्रतिष्ठा वापस लाएंगे', बीसीबी के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल का एलान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 08 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

बांग्लादेश क्रिकेट में हालिया चुनावी विवाद के बाद नए अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बोर्ड अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेगा और खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने की पूरी कोशिश करेगा। तमीम ने पारदर्शिता, सुधार और विश्वास बहाली को अपनी प्राथमिकता बताया, जिससे बांग्लादेश क्रिकेट को नए सिरे से मजबूत किया जा सके।

Bangladesh Cricket: Tamim Iqbal Vows to Restore BCB’s Reputation After Election Controversy
तमीम इकबाल की अध्यक्षता में बीसीबी की बैठक - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल ने मंगलवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बोर्ड की एड-हॉक कार्यकारी कमेटी के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की। तमीम इकबाल ने नई बनी एड-हॉक कमेटी से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए बोर्ड की विश्वसनियता को वापस लाने की जरूरत पर जोर दिया। 
Trending Videos

'मिलकर प्रतिष्ठा वापस लानी होगी'
इकबाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मुझे यकीन है कि आप सभी समझते हैं कि पिछले डेढ़ साल में क्रिकेट की प्रतिष्ठा को जो नुकसान हुआ है, उसे मिलकर ठीक करना होगा।' उन्होंने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट में फिर से गर्व जगाने की मिली-जुली जिम्मेदारी निभानी होगी। हम अच्छा प्रदर्शन करें या न करें, इस पर आलोचना होगी, लेकिन यहां कोई नहीं चाहता कि क्रिकेट अभी अपने सबसे बुरे दौर में रहे। हम हमेशा चाहते हैं कि क्रिकेट गर्व का जरिया बने। जो लोग बीसीबी में काम करते हैं या कर चुके हैं, उन्हें यह कहते हुए गर्व होना चाहिए कि वे यहां काम करते हैं। मुझे नहीं पता कि पिछले डेढ़ साल में जो हुआ उसे कैसे देखा जाए, लेकिन हमें अपने पुराने गौरव को वापस लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेहतर के लिए बदलेंगे'
तमीम ने कहा, 'खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए, और हर स्टेकहोल्डर का सम्मान होना चाहिए। यह हमारा पहला काम होगा। हम सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि बेहतर के लिए बदलेंगे। हम गलतियां करेंगे, और हमारी टीम भी गलतियां कर सकती है, लेकिन हम उनसे सीखेंगे और कोशिश करते रहेंगे। यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।'

'जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे'
नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने एड-हॉक कमेटी को 90 दिनों के अंदर चुनाव कराने का काम सौंपा है, तमीम ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। हमें तीन महीने के अंदर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। हम यह काम पूरी ईमानदारी से और जितनी जल्दी हो सके, करेंगे। हालांकि तमीम खुद इनावों में हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। 

'कमेटी रोजाना के कामों का भी प्रबंधन करेगी'
तमीम ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान सबको साथ लेकर चलने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह एक बोर्ड चुनाव होगा, जिसमें मौजूदा बोर्ड सदस्य, खिलाड़ी और आयोजक शामिल होंगे, सभी को हिस्सा लेना चाहिए। हमारा मकसद ऐसा माहौल बनाना है जहां हर कोई चुनाव में हिस्सा ले सके। चुनावों की देखरेख के साथ-साथ, कमेटी रोजाना के कामों का भी प्रबंधन करेगी। 

तमीम बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
इकबाल ने कहा, 'हम जाहिर तौर पर रोजाना की गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। आप जानते हैं, विश्व कप के मुद्दे भी हैं। हम हर चीज के बारे में जो भी जरूरी होगा, करेंगे।' एड-हॉक सदस्य तंजिल चौधरी ने बताया कि तमीम आने वाली आईसीसी बैठकों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed