{"_id":"69d5ddea91f6fd56850156dc","slug":"ipl-2026-mumbai-indians-in-away-games-since-ipl-2023-has-36-win-records-worst-among-all-ipl-teams-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: विपक्षी टीमों के मैदान पर हार ने किया मुंबई का हाल बेहाल, पिछले 25 मैचों में सिर्फ 36% मुकाबले जीते","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: विपक्षी टीमों के मैदान पर हार ने किया मुंबई का हाल बेहाल, पिछले 25 मैचों में सिर्फ 36% मुकाबले जीते
Wed, 08 Apr 2026 10:17 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:17 AM IST
सार
यह राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में तीसरी बार है जब टीम ने आईपीएल सीजन की शुरुआत लगातार तीन या उससे ज्यादा जीत के साथ की है। वहीं, मुंबई इंडियंस का अवे ग्राउंड पर रिकॉर्ड पिछले चार सीजन में बेहद खराब रहा है। मुंबई को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो अवे मुकाबले जीतने होंगे।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दो ऐसी टीमें हैं जिनके पास पांच-पांच बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। फिलहाल ये दोनों ही टीमें बुरे दौर से गुजर रही हैं। सीएसके की बात फिर कभी, इस लेख में हम मुंबई इंडियंस की बात करेंगे जिसके लिए आईपीएल 2023 से विपक्षी टीमों का घरेलू मैदान किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं रहा है।
विज्ञापन
मुंबई को राजस्थान ने गुवाहाटी में हराया
आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से था। एमआई इस मैच के लिए आरआर के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी पहुंची थी। बारिश की वजह से मैच मात्र 11-11 ओवरों का हुआ। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बता दिया कि एमआई उनके सामने कहीं नहीं है। टॉस गंवाने के बाद आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के 32 गेंदों पर नाबाद 77 और वैभव सूर्यवंशी के 14 गेंदों पर 39 रन की मदद से तीन विकेट पर 150 रन बनाए। एमआई नौ विकेट पर 123 रन बना सकी और मैच 27 रन से हार गई।

अवे मैदानों पर मुंबई का हाल बेहाल
विपक्षी टीमों के घर में यह निराशाजनक प्रदर्शन एमआई के लिए अब नया नहीं रह गया है। आईपीएल 2023 से विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान पर एमआई लगातार फिसड्डी साबित हो रही है। विपक्षी टीमों के मैदान एमआई के लिए बुरा सपना साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2023 से आईपीएल 2026 में सात अप्रैल को आरआर के खिलाफ हुए मैच तक एमआई ने कुल 25 मुकाबले विपक्षी टीमों के मैदान पर खेले हैं। इसमें 16 मैचों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि नौ मैचों में जीत मिली है। पांच बार खिताब जीत चुकी मुंबई का 2023 से विपक्षी टीम के मैदान में जीत का प्रतिशत मात्र 36 है, जो किसी भी टीम के मुकाबले सबसे खराब है।

राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर
आईपीएल 2026 में एमआई ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें एकमात्र जीत उन्हें केकेआर के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम और आरआर के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2026 में तीन मैचों में दो हार और एक जीत के साथ एमआई अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान ने लगातार तीन जीत और छह अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। उसका नेट रन रेट +2.403 है।

राजस्थान ने तीसरी बार किया ऐसा
यह राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में तीसरी बार है जब टीम ने आईपीएल सीजन की शुरुआत लगातार तीन या उससे ज्यादा जीत के साथ की है। इससे पहले टीम ने 2015 में लगातार पांच मैच जीते थे, जबकि 2024 में चार मैचों की जीत की लय के साथ अभियान शुरू किया था। 2015 में आरआर की टीम आरसीबी से एलिमिनेटर में हार गई थी। वहीं, 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को क्वालिफायर-दो में हराकर बाहर कर दिया था।