{"_id":"6a845a5e434262a2a504255a","slug":"ind-vs-sl-test-india-vs-sri-lanka-1st-test-match-day-4-highlights-scorecard-galle-stadium-updates-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत के लिए भारत को चाहिए छह विकेट, अंतिम दिन श्रीलंका कर पाएगी वापसी? फिर चमके सुथार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत के लिए भारत को चाहिए छह विकेट, अंतिम दिन श्रीलंका कर पाएगी वापसी? फिर चमके सुथार
Tue, 18 Aug 2026 06:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:43 PM IST
सार
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 193 रन पर ऑलआउट हुई और उसने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा। स्टंप्स तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में चार विकेट गंवा दिए हैं। भारत को अब पांचवें दिन जीत के लिए छह विकेट की दरकरार है।
विज्ञापन
मानव सुथार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शिकंजा कस लिया है। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को अब आखिरी दिन जीत के लिए 288 रन बनाने हैं, जबकि भारत को अगर सीरीज में बढ़त लेनी है तो उसे छह विकेट गिराने होंगे। स्टंप्स के समय धनंजय डि सिल्वा 31 और सोनल दिनुषा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका के सामने मुश्किल लक्ष्य
भारत को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के बाद श्रीलंका दूसरी पारी में उतरी। श्रीलंका के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है। यह लक्ष्य गॉल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। गॉल में अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने 2022 में 344 रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने यह चुनौती होगी कि वह पांचवें दिन वापसी कर पाते हैं या नहीं।

सुथार की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने दिए झटके
श्रीलंका का शीर्ष क्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया और मानव सुथार की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए। मोहम्मद सिराज ने निशान मदुश्का को अपना शिकार बनाया। मदुश्का छह रन बनाकर आउट हुए। फिर सुथार ने पसिंदु सूर्याबांदारा को पवेलियन भेजा जो खाता भी नहीं खोल सके। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंदु मेंडिस (2) और सुथार लाहिरु उदारा (16) को आउट कर श्रीलंका की पारी लड़खड़ा दी। श्रीलंका ने 47 रन के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए और वह भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखी। हालांकि, डि सिल्वा और सोनल ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 37 रनों की साझेदारी की और श्रीलंका को मुश्किल से उबारने की कोशिश की। इन दोनों बल्लेबाजों के सामने अब अंतिम दिन भारतीय गेंदबाजों से निपटने की चुनौती होगी। भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक सुथार ने दो और सिराज तथा प्रसिद्ध ने एक-एक विकेट लिया है।

पंत-पडिक्कल ने खेली शानदार पारी
इससे पहले, चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत की। भारत के पास पहले ही 178 रन की बढ़त थी। लेकिन दूसरी पारी में उसकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। ऋषभ पंत की 66 रन की आक्रामक पारी और देवदत्त पडिक्कल के शानदार 44 रन की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा। श्रीलंका के गेंदबाजों ने पिच और परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए लेकिन केएल राहुल (35) और पडिक्कल के बाद पंत ने भारतीय खेमे की चिंता को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया।

पंत ने टेस्ट में पूरे किए 100 छक्के
पंत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में आक्रामक शॉट लगाते हुए कभी शरीर को घुमाया, कभी झुककर शॉट खेले और इस दौरान कई बार अपना संतुलन भी खोया। उन्होंने इसी अंदाज में महज 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। पंत इसके साथ ही टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने छठे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ 54 रन जोड़े। पंत की रोमांचक पारी का अंत लाहिरू की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच के साथ हुआ। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में असिथा फर्नांडो ने चार विकेट लिए, जबकि प्रभात जयसूर्या ने तीन, लाहिरू कुमारा ने दो और केशारा नुवन्था ने एक विकेट लिया।