{"_id":"6a8439164bf5b1aa5e0bc6c2","slug":"virat-kohli-18-years-in-international-cricket-from-2008-debut-to-world-cup-glory-and-career-record-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: कोहली के लिए खास है आज का दिन, 18 साल पहले किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू; विराट रहा है करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: कोहली के लिए खास है आज का दिन, 18 साल पहले किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू; विराट रहा है करियर
Tue, 18 Aug 2026 04:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Aug 2026 04:21 PM IST
सार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए 18 अगस्त का दिन बेहद खास है। कोहली ने आज के ही दिन 18 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। कोहली का करियर विराट रहा है और वह आज भी मैदान पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 2008 में आज ही के दिन वनडे डेब्यू किया था और यहीं से उनके विराट सफर की शुरुआत हुई थी। कोहली अपने करियर के दौरान 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे और 50 ओवर के प्रारूप में उनके नाम सर्वाधिक शतक हैं। कोहली का करियर कई उपलब्धियों को गवाह रहा है और आज भी मैदान पर उनका जलवा कायम है।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
चार बार आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे कोहली
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन अपने पहले मैच में वह 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पीछे मुढ़कर नहीं देखा और नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। किंग कोहली और द रन मशीन के नाम से क्रिकेट जगत में प्रसिद्ध विराट ने तमाम ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है। उन्हें कई बार कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, खास कर जब वह आउट ऑफ फॉर्म रहे। अपनी प्रतिबद्धता, क्रिकेट के जुनून और कड़ी मेहनत ने उन्हें नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया। अपने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह भारतीय टीम की तीनों प्रारूपों में कमान संभाल चुके हैं। वह 2011 वनडे विश्व कप, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 विश्न कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

कोहली की वनडे में उपलब्धियां
कोहली का बल्ला तीनों ही प्रारूप में जमकर बोला है, लेकिन वनडे ऐसा प्रारूप में जिसमें वह अलग ही रंग में नजर आते हैं। कोहली ने इस प्रारूप में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह 2011 में वनडे विश्व कप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे, जबकि 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। 2023 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने उस दौरान 765 रन बनाए थे जो एक वनडे विश्व कप में सर्वाधिक है। इतना ही नहीं, कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में 558 रन बनाए थे जो सर्वाधिक हैं। कोहली के नाम वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 54 शतक लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। वहीं, वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000 और 14000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर

| प्रारूप | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 123 | 9230 | 254* | 30 | 31 |
| वनडे | 314 | 14941 | 183 | 54 | 79 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 125 | 4188 | 122* | 1 | 38 |
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली ने खेली 124 रन की पारी
टी20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
कोहली ने 2010 में टी20 और 2011 में टेस्ट प्रारूप में डेब्यू किया था, लेकिन अब वह इस दोनों प्रारूप को ही अलविदा कह चुके हैं। कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया था और पिछले साल इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप से भी संन्यास ले लिया था। कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे जर्सी में ही नजर आते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोहली की नजरें 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। तीनों प्रारूप मिलाकर कोहली के नाम 85 शतक हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा शतक तेंदुलकर ने लगाए हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक हैं।