{"_id":"6a81d241f375c562510a857b","slug":"ind-vs-sl-rain-threat-looms-over-day-3-of-india-vs-sri-lanka-galle-test-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: क्या गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन, फिर रुक-रुककर होगा मुकाबला? जानें मौसम रिपोर्ट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SL: क्या गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन, फिर रुक-रुककर होगा मुकाबला? जानें मौसम रिपोर्ट
Sun, 16 Aug 2026 08:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:38 PM IST
सार
भारत ने बारिश से प्रभावित दूसरे दिन 460/9 का मजबूत स्कोर बनाकर श्रीलंका पर दबाव बनाए रखा। गॉल में तीसरे दिन भी बारिश की 83 प्रतिशत संभावना है, जिससे मुकाबला एक बार फिर रुक-रुककर चल सकता है।
विज्ञापन
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का साया
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश खलल डाल सकती है। दूसरे दिन बारिश के कारण एक सत्र से अधिक का खेल प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद भारत ने दिन का खेल नौ विकेट पर 460 रन के मजबूत स्कोर के साथ समाप्त किया। भारत की ओर से कुलदीप यादव 12 रन और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारतीय टीम अपनी पारी घोषित करती है या बल्लेबाजी जारी रखती है।
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का साया
- फोटो : IANS
दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर का खेल
गॉल में लगातार बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल भी प्रभावित होने की आशंका है। दूसरे दिन बारिश के चलते शुरुआत में देरी हुई और लंच भी समय से पहले लेना पड़ा। खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे पर शुरू हो सका और पूरे दिन केवल 43 ओवर ही फेंके जा सके। भारत ने अपने पहले दिन के 288/2 के स्कोर में 172 रन और जोड़े। टीम ने दिन का अंत 460/9 के स्कोर पर किया।

गॉल में सोमवार को बारिश की ज्यादा संभावना
- एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को गॉल में बारिश की 83 प्रतिशत संभावना है। घंटे के हिसाब से भी बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है।
- सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 51 प्रतिशत, 11 बजे 47 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 44 प्रतिशत बताई गई है।
- दोपहर 1 बजे यह 48 प्रतिशत और 2 बजे 52 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
- इसके बाद 3 बजे 45 प्रतिशत, 4 बजे 39 प्रतिशत और 5 बजे 34 प्रतिशत संभावना है।
- शाम छह बजे फिर बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।
- ऐसे में तीसरे दिन भी मुकाबला रुक-रुककर शुरू होने और बारिश के कारण बार-बार रुकने की स्थिति में रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : PTI
भारत की मजबूत स्थिति
भारत फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में है और टीम की नजर टेस्ट में नतीजा हासिल करने पर होगी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले टेस्ट शतक को बड़े स्कोर में तब्दील किया। उन्होंने 230 गेंदों पर 167 रन की शानदार पारी खेली। पडिक्कल ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए भारतीय पारी को मजबूती दी। उनके अलावा केएल राहुल ने 82 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली। जुरेल ने मानव सुथार के साथ 55 रनों की साझेदारी भी की।

भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : PTI
श्रीलंका के गेंदबाजों ने की वापसी
श्रीलंका की ओर से डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा ने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 109 रन देकर चार विकेट हासिल किए। दूसरी नई गेंद मिलने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों को कुछ अहम सफलताएं मिलीं, लेकिन इसके बावजूद भारत ने दिन का खेल पूरी तरह अपने पक्ष में रखा। अब तीसरे दिन बारिश अगर मुकाबले को ज्यादा प्रभावित नहीं करती है, तो भारत के पास श्रीलंका पर दबाव बढ़ाने और टेस्ट में निर्णायक बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।