{"_id":"6a843fd9f13dba155d00de09","slug":"justin-greaves-and-hayley-matthews-named-icc-player-of-the-month-award-of-july-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Player of the Month: वेस्टइंडीज खिलाड़ियों का जलवा, ग्रीव्स और मैथ्यूज बने जुलाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Player of the Month: वेस्टइंडीज खिलाड़ियों का जलवा, ग्रीव्स और मैथ्यूज बने जुलाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Tue, 18 Aug 2026 04:49 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 04:49 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान हेली मैथ्यूज को जुलाई 2026 के लिए आईसीसी की ओर से पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। ग्रीव्स ने टेस्ट में बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया, जबकि मैथ्यूज ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 265 रन और सात विकेट लेकर पांचवीं बार यह सम्मान जीता।
विज्ञापन
जस्टिन ग्रीव्स-हेली मैथ्यूज
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी रहा। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और महिला टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज को जुलाई 2026 के लिए क्रमश: आईसीसी पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन
ग्रीव्स ने टेस्ट में बल्ले और गेंद से मचाया धमाल
- जस्टिन ग्रीव्स ने जुलाई में वेस्टइंडीज के लिए दो अहम टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जब वेस्टइंडीज की टीम 144 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी और श्रीलंका ने पहली पारी में 549/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, तब ग्रीव्स ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 180 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने टेस्ट ड्रॉ कराया और घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 1-0 से अपने नाम करने के साथ महत्वपूर्ण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक हासिल किए।
- इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ तारौबा टेस्ट में ग्रीव्स ने गेंद से कमाल किया। उन्होंने अपने करियर का पहला पांच विकेट का हॉल लिया। इस दौरान उन्होंने लगातार पांच ओवर मेडन डाले और पाकिस्तान का स्कोर 244/4 से 267/9 तक पहुंचा दिया। दूसरी पारी में भी उन्होंने शुरुआती दो ओवरों में लगातार दो विकेट झटके। इस तरह उन्होंने लगातार सात ओवर में सात विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रन पर समेटकर 90 रन से जीत दर्ज की।
- ग्रीव्स दोनों टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जुलाई में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे भी खेले, जिसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में 32 रन बनाए। ग्रीव्स ने सम्मान मिलने पर कहा कि घरेलू मैदान पर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना उनके लिए खास रहा। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में इस तरह का प्रभाव छोड़ना हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं बार महिला प्लेयर ऑफ द मंथ बनीं मैथ्यूज
- वहीं, वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 265 रन बनाए और टीम को 3-0 से सीरीज जीत दिलाई। इस दौरान मैथ्यूज ने लगातार पहले दो वनडे में शतक जड़े।
- पहले मुकाबले में उन्होंने नाबाद 159 रन की पारी खेली और गेंद से भी 3/52 का प्रदर्शन किया। उन्होंने रीलियाना ग्रिमंड के साथ रिकॉर्ड साझेदारी भी की। दूसरे वनडे में मैथ्यूज ने 100 रन बनाने के साथ 2/34 के आंकड़े दर्ज किए। तीसरे मैच में बल्ले से वह केवल छह रन बना सकीं, लेकिन गेंद से 2/37 लेकर टीम में अपना योगदान दिया।
- तीन मैचों में मैथ्यूज ने 132.50 के औसत और 117.25 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए, जबकि सात विकेट भी हासिल किए। उनका गेंदबाजी औसत 17.57 रहा। यह पांचवीं बार है जब मैथ्यूज को आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। इस पुरस्कार की दौड़ में इंग्लैंड की नेट साइवर-ब्रंट और श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा भी शामिल थीं।
- मैथ्यूज ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए पहले मिले पुरस्कारों की तरह ही खास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह वेस्टइंडीज के लिए इसी तरह योगदान देती रहेंगी और महिला क्रिकेट के विकास में अपनी भूमिका निभाती रहेंगी।
जुलाई में वेस्टइंडीज का दबदबा
आईसीसी के जुलाई प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कारों में वेस्टइंडीज का दबदबा साफ नजर आया। ग्रीव्स ने पुरुष वर्ग में ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सम्मान जीता, जबकि मैथ्यूज ने महिला वर्ग में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर पांचवीं बार यह उपलब्धि हासिल की।
आईसीसी के जुलाई प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कारों में वेस्टइंडीज का दबदबा साफ नजर आया। ग्रीव्स ने पुरुष वर्ग में ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सम्मान जीता, जबकि मैथ्यूज ने महिला वर्ग में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर पांचवीं बार यह उपलब्धि हासिल की।