फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: कोहली के लिए खास है आज का दिन, 18 साल पहले किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू; विराट रहा है करियर

Tue, 18 Aug 2026 04:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Aug 2026 04:21 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए 18 अगस्त का दिन बेहद खास है। कोहली ने आज के ही दिन 18 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। कोहली का करियर विराट रहा है और वह आज भी मैदान पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli 18 Years in International Cricket From 2008 Debut to World Cup Glory and Career Record
विराट कोहली - फोटो : ANI
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 2008 में आज ही के दिन वनडे डेब्यू किया था और यहीं से उनके विराट सफर की शुरुआत हुई थी। कोहली अपने करियर के दौरान 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे और 50 ओवर के प्रारूप में उनके नाम सर्वाधिक शतक हैं। कोहली का करियर कई उपलब्धियों को गवाह रहा है और आज भी मैदान पर उनका जलवा कायम है। 
Virat Kohli 18 Years in International Cricket From 2008 Debut to World Cup Glory and Career Record
विराट कोहली - फोटो : BCCI
चार बार आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे कोहली 
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन अपने पहले मैच में वह 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पीछे मुढ़कर नहीं देखा और नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। किंग कोहली और द रन मशीन के नाम से क्रिकेट जगत में प्रसिद्ध विराट ने तमाम ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है। उन्हें कई बार कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, खास कर जब वह आउट ऑफ फॉर्म रहे। अपनी प्रतिबद्धता, क्रिकेट के जुनून और कड़ी मेहनत ने उन्हें नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया। अपने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह भारतीय टीम की तीनों प्रारूपों में कमान संभाल चुके हैं। वह 2011 वनडे विश्व कप, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 विश्न कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 
Virat Kohli 18 Years in International Cricket From 2008 Debut to World Cup Glory and Career Record
विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली की वनडे में उपलब्धियां
कोहली का बल्ला तीनों ही प्रारूप में जमकर बोला है, लेकिन वनडे ऐसा प्रारूप में जिसमें वह अलग ही रंग में नजर आते हैं। कोहली ने इस प्रारूप में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह 2011 में वनडे विश्व कप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे, जबकि 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। 2023 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने उस दौरान 765 रन बनाए थे जो एक वनडे विश्व कप में सर्वाधिक है। इतना ही नहीं, कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में 558 रन बनाए थे जो सर्वाधिक हैं। कोहली के नाम वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 54 शतक लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। वहीं, वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000 और 14000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। 

विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर
प्रारूप मैच रन सर्वोच्च स्कोर शतक अर्धशतक
टेस्ट 123 9230 254* 30 31
वनडे 314 14941 183 54 79
टी20 अंतरराष्ट्रीय 125 4188 122* 1 38
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli 18 Years in International Cricket From 2008 Debut to World Cup Glory and Career Record
विराट कोहली ने खेली 124 रन की पारी
टी20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
कोहली ने 2010 में टी20 और 2011 में टेस्ट प्रारूप में डेब्यू किया था, लेकिन अब वह इस दोनों प्रारूप को ही अलविदा कह चुके हैं। कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया था और पिछले साल इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप से भी संन्यास ले लिया था। कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे जर्सी में ही नजर आते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोहली की नजरें 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। तीनों प्रारूप मिलाकर कोहली के नाम 85 शतक हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा शतक तेंदुलकर ने लगाए हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed