सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Can PSL Really Overtake IPL? Mohsin Naqvi’s Bold Claim vs Ground Reality

PSL vs IPL: पाकिस्तान क्यों देख रहा दिन में सपना? नकवी बोले- PSL बनेगी नंबर-1 लीग! बयान से खुद की कराई किरकिरी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 06 Apr 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने पीएसएल को दुनिया की नंबर वन लीग बनाने का दावा किया है, लेकिन मौजूदा आंकड़े और हालात आईपीएल की मजबूत स्थिति को दिखाते हैं। आर्थिक, ब्रांड और खेल स्तर पर आईपीएल फिलहाल पीएसएल से काफी आगे है।

Can PSL Really Overtake IPL? Mohsin Naqvi’s Bold Claim vs Ground Reality
नकवी देख रहे दिन में सपने - फोटो : PTI/IANS
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी अब दिन में सपने देखने लगे हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पीएसएल तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में आईपीएल को टक्कर दे सकती है, यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग भी बन सकती है। पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नकवी ने कहा, 'पीएसएल में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इसकी लोकप्रियता और ग्रोथ को दिखाती है। वह समय दूर नहीं जब पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगी।'
Trending Videos

हालात और बयान में अंतर
नकवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पीएसएल का मौजूदा सीजन सीमित संसाधनों में आयोजित हो रहा है और सिर्फ दो वेन्यू पर मैच खेले जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2026 बिना किसी रुकावट के अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। यह अंतर दोनों लीग्स के संचालन और स्थिरता को साफ दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की प्राथमिकता भी साफ
हकीकत यह है कि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आईपीएल को प्राथमिकता देते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि खिलाड़ी पीएसएल के कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर आईपीएल खेलने चले आते हैं। इस सीजन में दासुन शनाका, स्पेंसर जॉनसन और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे खिलाड़ियों ने पीएसएल के बजाय आईपीएल को चुना।

आर्थिक और ब्रांड वैल्यू में बड़ा फर्क
दोनों लीग्स के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी आर्थिक ताकत और ब्रांड वैल्यू में है। आईपीएल के मीडिया राइट्स करीब छह बिलियन डॉलर के हैं, जबकि पीएसएल की वैल्यू लगभग 93 मिलियन डॉलर है। आईपीएल का सालाना राजस्व एक बिलियन डॉलर से ज्यादा है, जबकि पीएसएल करीब 60 मिलियन डॉलर तक सीमित है। इसके अलावा ब्रॉडकास्टिंग क्वालिटी, फैन एंगेजमेंट और ग्लोबल रीच के मामले में भी आईपीएल काफी आगे है।

रैंकिंग में भी आईपीएल आगे
वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की हालिया रैंकिंग में पीएसएल 48 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि आईपीएल 62.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। इससे साफ है कि फिलहाल दोनों लीग्स के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। नकवी दिन में सपने देख रहे हैं और मौजूदा हालात को देखते हुए पीएसएल का आईपीएल को पीछे छोड़ना फिलहाल मुश्किल नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed