सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs MI IPL 2026: Mumbai Indians player Rohit Sharma along with Tilak Varma visit Kamakhya Temple in Guwahati
KKR Inning
25/2 (3.4 ov)
Ajinkya Rahane 8(6)*
Angkrish Raghuvanshi 7 (7)
Rain Delay : Kolkata Knight Riders elected to bat

RR vs MI: रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने कामाख्या मंदिर के किए दर्शन, राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले की पूजा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 06 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस और राजस्थान के बीच मंगलवार को गुवाहाटी में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने कामाख्या मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

RR vs MI IPL 2026: Mumbai Indians player Rohit Sharma along with Tilak Varma visit Kamakhya Temple in Guwahati
कामाख्या मंदिर में रोहित शर्मा - फोटो : PTI Video Screengrab
विज्ञापन

विस्तार

भारत और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में मंगलवार को सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। इससे पहले रोहित और तिलक ने कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। रोहित और तिलक जब मंदिर पहुंचे तो वहां भक्तों की काफी भीड़ मौजूद थी। 
Trending Videos


वापसी को बेताब मुंबई
आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर रहेगी जो पिछले मैच में अस्वस्थ होने के कारण नहीं खेल सके थे। मुंबई ने मौजूदा सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। अब उसका का सामना ऐसी टीम से है जो फिलहाल अजेय चल रही है। 

हार्दिक हो पाएंगे फिट?
हार्दिक की अनुपस्थिति के कारण टीम संयोजन में भी फेरबदल करना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चाहर ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को लाने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए। मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि हार्दिक ने अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे कि उनकी वापसी की संभावना मजबूत बन गई है।

रोहित पर रहेगी नजर
रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। अब एक बार फिर उन पर नजर रहेगी। पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम में अपने चयन को सही साबित किया और संभावना है कि वह अपना स्थान बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed