{"_id":"69d3b9441cbeeeb04b038e0e","slug":"kkr-vs-pbks-ipl-2026-kkr-suffers-setback-as-varun-chakravarthy-is-injured-toss-and-playing-11-update-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS: केकेआर को लगा एक और झटका, अब वरुण चक्रवर्ती भी हुए चोटिल; पंजाब के खिलाफ टीम ने किए दो बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs PBKS: केकेआर को लगा एक और झटका, अब वरुण चक्रवर्ती भी हुए चोटिल; पंजाब के खिलाफ टीम ने किए दो बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार
केकेआर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि सुनील नरेन भी बीमार होने के कारण प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं।
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को एक और झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं जिस कारण वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। कोलकाता के लिए आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने पहले दो मैच गंवाए हैं।
Trending Videos
सैनी-पॉवेल को मिला मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। रहाणे ने टॉस के दौरान बताया कि वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हो गए थे जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, सुनील नरेन को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई है क्योंकि वह बीमार हैं। वरुण और नरेन की जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को जगह मिली है। वहीं, पंजाब ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

केकेआर की टीम गेंदबाजों की चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जबकि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं जिस कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल सका है। ऐसे में अब वरुण के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, वरुण की चोट कितनी गंभीर है इसका खुलासा रहाणे ने नहीं किया है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार।
केकेआर: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट सब: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे।