सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs PBKS IPL 2026: KKR suffers setback as Varun Chakravarthy is injured Toss and Playing-11 update

KKR vs PBKS: केकेआर को लगा एक और झटका, अब वरुण चक्रवर्ती भी हुए चोटिल; पंजाब के खिलाफ टीम ने किए दो बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 06 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

केकेआर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि सुनील नरेन भी बीमार होने के कारण प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं।

KKR vs PBKS IPL 2026: KKR suffers setback as Varun Chakravarthy is injured Toss and Playing-11 update
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को एक और झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं जिस कारण वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। कोलकाता के लिए आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने पहले दो मैच गंवाए हैं। 
Trending Videos

सैनी-पॉवेल को मिला मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। रहाणे ने टॉस के दौरान बताया कि वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हो गए थे जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, सुनील नरेन को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई है क्योंकि वह बीमार हैं। वरुण और नरेन की जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को जगह मिली है। वहीं, पंजाब ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर की टीम गेंदबाजों की चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जबकि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं जिस कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल सका है। ऐसे में अब वरुण के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, वरुण की चोट कितनी गंभीर है इसका खुलासा रहाणे ने नहीं किया है। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11: 
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार। 

केकेआर: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। 
इम्पैक्ट सब: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed