सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RCB VS CSK Tim David Devdutt Padikkal hits half century stats and records

आरसीबी के नाम इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर: अपना तीसरा सर्वोच्च टोटल बनाया; सीएसके के खिलाफ लगाए सर्वाधिक छक्के

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 05 Apr 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी ने चेन्नई को 251 रनों का लक्ष्य दिया। चिन्नास्वामी में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाए। 

IPL 2026 RCB VS CSK Tim David Devdutt Padikkal hits half century stats and records
टिम डेविड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला इस सीजन के यादगार मुकाबलों में शुमार हो गया, इसका श्रेय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जाता है। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 250 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ न सिर्फ अपनी बादशाहत साबित की, बल्कि यह भी दिखा दिया कि गत विजेता टीम से ट्रॉफी छीनना अन्य टीमों के लिए आसान नहीं होने वाला है।
Trending Videos

IPL 2026 RCB VS CSK Tim David Devdutt Padikkal hits half century stats and records
रजत पाटीदार-टिम डेविड - फोटो : IANS
आरसीबी ने बनाया इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
रविवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई। कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। सॉल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 46 रन बनाए। 

इसके बाद मोर्चा देवदत्त पडिक्कल ने संभाला। उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया। पडिक्कल ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। पडिक्कल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी निभाई।

इसके बाद टिम डेविड और रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 99 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में रजत ने एक चौका और छह छक्के लगाए। वहीं, डेविड ने सिर्फ 25 गेंदें खेलते हुए तीन चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। टिम डेविड और रजत की धमाकेदार पारियों के दम पर आरसीबी इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 RCB VS CSK Tim David Devdutt Padikkal hits half century stats and records
टिम डेविड - फोटो : IANS
आरसीबी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस मैच में आरसीबी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। यह आरसीबी का आईपीएल में  तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 263 रन बनाए थे। उसके बाद टीम ने हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 262 रन बनाए। वहीं, चेन्नई के खिलाफ यह आरसीबी का पांचवां 200+ का स्कोर है। 

इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने छक्कों की बारिश की। फिल सॉल्ट ने दो, विराट कोहली ने एक, देवदत्त पडिक्कल ने दो, रजत पाटीदार ने छह और टिम डेविड ने आठ छक्के लगाए। कुल मिलाकर इस पारी में कुल 19 छक्के लगे, जो सीएसके के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। वहीं, आरसीबी ने छक्कों को मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया। दोनों के नाम क्रमश: 2018 और 2020 में 17-17 छक्के दर्ज हैं। अब टीम के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

IPL 2026 RCB VS CSK Tim David Devdutt Padikkal hits half century stats and records
रजत पाटीदार-टिम डेविड - फोटो : IANS
अंतिम पांच ओवरों में 97 रन
आरसीबी ने इस मुकाबले में सीएसके के खिलाफ पारी के आखिरी पांच ओवरों में 97 रन बनाए। यह आईपीएल मैच के अंतिम पांच ओवरों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आरसीबी ने 15 ओवरों में तीन विकेट खोकर 153 रन बना लिए थे। इसके बाद पाटीदार (नाबाद 48)  ने टिम डेविड (नाबाद 70) के साथ अंतिम पांच ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 97 रन जुटाए।

97 रन किसी भी आईपीएल पारी के 16-20 ओवरों में किसी टीम की ओर से बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे। इस मामले में आरसीबी ही शीर्ष पर है, जिसने साल 2016 में इसी मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 16-20 ओवरों के बीच दो विकेट खोकर 112 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed