सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026 Points Table Update All Teams Standings Rankings After RCB vs CSK Match Orange Purple Cap List

IPL: अंक तालिका का मौजूदा हाल, इन चार टीमों ने अपने दोनों मैच जीते; जानें पर्पल और ऑरेंज कैप फिलहाल किसके पास?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 06 Apr 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

 IPL Points Table Team Standings : आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण में चार टीमें अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई हैं। वहीं चेन्नई और कोलकाता जैसी टीमें अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई हैं। बल्लेबाजी में समीर रिजवी सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में आगे हैं, जबकि गेंदबाजी में रवि बिश्नोई पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, इन आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

IPL 2026 Points Table Update All Teams Standings Rankings After RCB vs CSK Match Orange Purple Cap List
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 43 रन से जीत दर्ज की। जीत के साथ ही आरसीबी ने अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। आइए आरसीबी-सीएसके मैच के बाद अंकतालिका और शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर नजर डालते हैं। 
Trending Videos

IPL 2026 Points Table Update All Teams Standings Rankings After RCB vs CSK Match Orange Purple Cap List
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : IANS
अंक तालिका का मौजूदा हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दो मैच में दो जीत के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) दो मैच में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स दो मैच में दो जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स दो मैच में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है। इन्हीं चार टीमों ने अपने 100 प्रतिशत मैच जीते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों में एक जीत के साथ पांचवें, मुंबई इंडियंस दो मैचों में एक जीत के साथ छठे, लखनऊ सुपर जाएंट्स दो मैचों में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दो-दो मैच गंवाकर क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपने तीन मैच गंवाकर 10वें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट के आधार पर तय की गई है।

IPL 2026 अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 4 +2.501
राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 4 +2.233
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 +1.170
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 +0.637
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 +0.275
मुंबई इंडियंस 2 1 1 2 -0.206
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 2 -0.542
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 -0.424
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 -1.964
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -2.517
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 Points Table Update All Teams Standings Rankings After RCB vs CSK Match Orange Purple Cap List
समीर रिजवी - फोटो : PTI
ऑरेंज कैप किसके पास?
सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों पर गौर करें तो दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी दो मैचों में 160 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। रिजवी के पास ऑरेंज कैप है। दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने दो मैचों में 113 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने देवदत्त पड्डिकल दो मैचों में 111 रन बनाकर चौथे और पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली दो मैचों में 108 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।

IPL 2026: बल्लेबाजों का प्रदर्शन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक
रेट
चौके छक्के
समीर रिजवी 2 160 163.27 12 11
हेनरिक क्लासेन 3 145 147.96 11 4
रोहित शर्मा 2 113 176.56 11 7
देवदत्त पडिक्कल 2 111 201.82 12 6
कूपर कोनोली 2 108 163.64 11 5

IPL 2026 Points Table Update All Teams Standings Rankings After RCB vs CSK Match Orange Purple Cap List
रवि बिश्नोई - फोटो : PTI
पर्पल कैप किसके पास?
गेंदबाजों में राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई ने दोमैचों में पांच, पंजाब किंग्स के विजय कुमार वैशाक ने दो मैचों में पांच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब डफी ने दो मैचों में पांच और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने तीन मैचों में पांच विकेट लिए हैं। ये सभी गेंदबाज शीर्ष-चार में हैं। रवि बिश्नोई की इकोनॉमी सबसे कम है इसलिए वह शीर्ष पर हैं। रवि के पास पर्पल कैप है।

IPL 2026: गेंदबाजों का प्रदर्शन
खिलाड़ी मैच विकेट
रवि बिश्नोई 2 5
विजयकुमार वैशाक 2 5
जैकब डफी 2 5
अंशुल कंबोज 3 5
टी नटराजन 2 4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed