Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL Stars with Three Consecutive Player of the Match Awards: From Kohli to Sameer Rizvi
{"_id":"69d23b08d27022fd4a085156","slug":"ipl-stars-with-three-consecutive-player-of-the-match-awards-from-kohli-to-sameer-rizvi-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: आईपीएल में सात खिलाड़ियों ने लगाई प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड की हैट्रिक, क्या समीर रिजवी बनाएंगे कीर्तिमान?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL: आईपीएल में सात खिलाड़ियों ने लगाई प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड की हैट्रिक, क्या समीर रिजवी बनाएंगे कीर्तिमान?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:06 AM IST
सार
आईपीएल में लगातार तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना किसी खिलाड़ी की असाधारण फॉर्म और मैच पर पकड़ को दर्शाता है। समीर रिजवी का इस लिस्ट में शामिल होना बताता है कि भारतीय क्रिकेट में नई प्रतिभाएं तेजी से उभर रही हैं और आने वाले समय में यह रिकॉर्ड और आगे बढ़ सकता है।
आईपीएल में लगातार तीन मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना किसी असाधारण फॉर्म और आत्मविश्वास का संकेत होता है। अब तक कोई खिलाड़ी लगातार चार बार यह खिताब नहीं जीत पाया है, लेकिन कई दिग्गजों ने तीन मैचों तक अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस खास लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है और वह खिलाड़ी है समीर रिजवी।
Trending Videos
2 of 8
समीर रिजवी
- फोटो : PTI
समीर रिजवी: नए दौर का उभरता सितारा
समीर रिजवी ने आईपीएल 2025 में दिल्ली के आखिरी मैच में और 2026 के शुरुआती दोनों मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतकर खुद को इस खास क्लब में शामिल कर लिया। उन्होंने 2025 सीजन के आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर 207 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी। इसके बाद 2026 सीजन की शुरुआत में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 47 गेंदों में 70 रन बनाए और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली। खास बात यह रही कि उनके दो प्रदर्शन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए, जिसने उनकी उपयोगिता और बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
जैक कैलिस
- फोटो : Twitter
जैक कैलिस: ऑलराउंड प्रदर्शन की मिसाल
जैक इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए उन्होंने पहले मैच में 55 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 रन और दो विकेट लेकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। तीसरे मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। उनके प्रदर्शन में निरंतरता और संतुलन साफ दिखा।
4 of 8
सहवाग
- फोटो : ANI
वीरेंद्र सहवाग: कप्तानी में भी धमाका
वीरेंद्र सहवाग ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के कप्तान रहते हुए यह कारनामा किया। उन्होंने पुणे के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर आसान जीत दिलाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 गेंदों में 73 रन और फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 63 रन की पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को लगातार मजबूती दी।
विज्ञापन
5 of 8
एरॉन फिंच
- फोटो : ANI
एरॉन फिंच: रन चेज के हीरो
एरॉन फिंच ने गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए लगातार तीन मैचों में अर्धशतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पंजाब, पुणे और मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारियां खेलीं। मुंबई के खिलाफ उनकी 54 गेंदों में 67 रन की पारी खास रही, जिसमें आखिरी गेंद पर जीत मिली। यह उनकी मैच फिनिशिंग क्षमता का शानदार उदाहरण था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।