फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs AUS: Australia vs Bangladesh 1st Test match Day 4 Live Score updates key moments scorecard

BAN vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका, स्टार्क आउट; कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद

Sun, 16 Aug 2026 08:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Aug 2026 08:57 AM IST
सार

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। बांग्लादेश की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने पर है, जबकि कंगारू टीम भी वापसी की कोशिश में है।

विज्ञापन
BAN vs AUS: Australia vs Bangladesh 1st Test match Day 4 Live Score updates key moments scorecard
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : cricket.com.au

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मामूली बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन लग रहा था कि बांग्लादेश कंगारू टीम को पारी के अंतर से हरा सकता है, लेकिन कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को बढ़त दिला दी। चौथे दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 243 रन बनाए। लंच ब्रेक के बाद हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को मिचेल स्टार्क के रूप में आठवां झटका लगा। तस्कीन अहमद ने स्टार्क को अपना शिकार बनाया जो 18 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


ग्रीन-स्टार्क की साझेदारी
बांग्लादेश ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 198 रन बनाए, जबकि बांग्लादेश की पहली पारी 426 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह बांग्लादेश ने 228 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और टीम ने 207 रन के स्कोर पर ही सात विकेट गंवा दिए। इसके बाद ग्रीन ने स्टार्क के साथ मिलकर साझेदारी की और टीम को बढ़त दिलाने में सफल रहे। ग्रीन और स्टार्क ने आठवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। तस्कीन अहमद ने स्टार्क को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्टार्क 18 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


मिराज की शानदार गेंदबाजी
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए थे। चौथे दिन कैमरन ग्रीन ने 43 रन और एलेक्स कैरी ने 19 रन से पारी आगे बढ़ाई। कैरी को मेहदी हसन मिराज ने अपना शिकार बनाया जो 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिराज ने ऑस्ट्रेलिया को दो झटके और दिए। उन्होंने ब्यू वेबस्ट (5) और कप्तान पैट कमिंस (8) को अपना शिकार बनाकर ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा दी। इसके बाद ग्रीन और स्टार्क ने चौथे दिन के पहले सत्र में टीम को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत फिर खराब रही। जेक वेदराल्ड खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, ट्रेविस हेड 17 रन बना सके। इन दोनों को फिर से हसन महमूद ने आउट किया। मार्नस लाबुशेन 31 रन और स्टीव स्मिथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लाबुशेन को तैजुल इस्लाम ने और स्मिथ को मिराज ने पवेलियन भेजा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed