{"_id":"6a8014e0c2b1bbdcf30490d7","slug":"tnpl-cricketer-fined-rs-1-lakh-for-texting-girlfriend-during-match-escapes-two-year-ban-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TNPL: गर्लफ्रेंड को मैसेज करना पड़ा भारी! तमिलनाडु के क्रिकेटर पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना; जानें मामला","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
TNPL: गर्लफ्रेंड को मैसेज करना पड़ा भारी! तमिलनाडु के क्रिकेटर पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना; जानें मामला
Sat, 15 Aug 2026 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:57 PM IST
सार
तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को मैसेज करना एक युवा तमिलनाडु बल्लेबाज को भारी पड़ गया। बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने खिलाड़ी पर पीएमओए प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, मामले में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
लव चैट पड़ी भारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के एक युवा बल्लेबाज पर मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खिलाड़ी ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के एक मुकाबले के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को टेक्स्ट मैसेज किया था। इसके बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) ने खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, क्योंकि मामले की जांच अभी जारी है। हालांकि, TNCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ी बाएं हाथ का बल्लेबाज है और उसने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में तमिलनाडु के लिए दो अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन
दो साल के बैन से बचा खिलाड़ी
शुरुआत में इस मामले में खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा था। हालांकि, TNCA ने माना कि यह गंभीर अपराध की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में 26 वर्षीय खिलाड़ी को दो साल के प्रतिबंध के बजाय एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया। टीएनसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ी पर किसी तरह का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया गया है। समस्या सिर्फ मैच के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने को लेकर थी।

PMOA में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित
खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र यानी प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। इसका मकसद खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के बीच किसी भी तरह के अनुचित संपर्क या संभावित हितों के टकराव की स्थिति को रोकना है। टीएनसीए अधिकारी ने कहा, 'तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ी का नाम नहीं बताएगा, क्योंकि जांच अभी जारी है। मैं सिर्फ इतना बता सकता हूं कि वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है, जिसने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए दो अर्धशतक लगाए थे। उसे मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करते हुए पाया गया। हालांकि, उस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन मैच के दौरान पीएमओए में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। इसलिए यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।'

IPL में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर ऐसा मामला आईपीएल में भी सामने आ चुका है। पिछले आईपीएल सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर भी मैच के दौरान टीम डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।