फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: India Face Sri Lanka Test Challenge, Jadeja Eyes Historic 350-Wicket Milestone

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: शुभमन गिल के सामने रिकॉर्ड कायम रखने की चुनौती, रवींद्र जडेजा रच सकते हैं इतिहास

Fri, 14 Aug 2026 10:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2026 10:12 PM IST
सार

भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार से गॉल में होगा, जहां शुभमन गिल के सामने श्रीलंका के खिलाफ भारत का मजबूत रिकॉर्ड कायम रखने की चुनौती होगी। रवींद्र जडेजा दो विकेट लेते ही टेस्ट में 350 विकेट पूरे कर कपिल देव के बाद 4000 रन और 350 विकेट का डबल हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

विज्ञापन
IND vs SL: India Face Sri Lanka Test Challenge, Jadeja Eyes Historic 350-Wicket Milestone
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार (15 अगस्त) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल के सामने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी। वहीं, घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन

IND vs SL: India Face Sri Lanka Test Challenge, Jadeja Eyes Historic 350-Wicket Milestone
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट - फोटो : ANI/Twitter/PTI
गिल के लिए बड़ी चुनौती
  • भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका के खाते में सात जीत हैं। 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम ने पिछले 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। टीम इंडिया को आखिरी बार 2015 में श्रीलंका के हाथों हार मिली थी। इसके बाद खेले गए मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है।
  • श्रीलंका की धरती पर भी भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक 24 टेस्ट खेले हैं, जिसमें नौ में जीत दर्ज की है, जबकि सात मुकाबलों में उसे हार मिली है और आठ मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने श्रीलंका का आखिरी टेस्ट दौरा 2017 में किया था। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने उस सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
  • इस बार भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल पर रहेगा। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा से भी बल्ले से अहम योगदान की उम्मीद होगी। साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन पर मौका मिल सकता है।
  • गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए चुनौती होगी। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हो सकती है। वहीं, गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिन विकल्पों के साथ उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SL: India Face Sri Lanka Test Challenge, Jadeja Eyes Historic 350-Wicket Milestone
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका
  • पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं। जडेजा ने अब तक 89 टेस्ट मैचों की 167 पारियों में 348 विकेट लिए हैं।
  • अगर जडेजा गॉल टेस्ट में दो विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही वह एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।
  • जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अब तक 4,095 रन बना चुके हैं और 300 से अधिक विकेट ले चुके हैं। अगर वह 350 विकेट पूरे कर लेते हैं, तो 4,000 से ज्यादा रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हासिल की है। जडेजा यह मुकाम हासिल करने वाले पहले स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर भी बनेंगे।
  • वॉर्मअप मैच में भी जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने पहली पारी में 63 रन बनाए और गेंदबाजी में कुल चार विकेट हासिल किए। श्रीलंका की स्पिन के अनुकूल पिचों पर जडेजा की भूमिका भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

IND vs SL: India Face Sri Lanka Test Challenge, Jadeja Eyes Historic 350-Wicket Milestone
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका की स्पिन ताकत
  • दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डालना चाहेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बावजूद श्रीलंकाई टीम अपनी जमीन पर अलग चुनौती पेश कर सकती है।
  • बल्लेबाजी में धनंजय डी सिल्वा, कामिंदु मेंडिस और दिनेश चंडीमल से टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में प्रभात जयसूर्या भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। गॉल के मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
  • वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले रमेश मेंडिस और केशाणा नुवान्था भी अपनी स्पिन से प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। ऐसे में गॉल की पिच पर स्पिन का मुकाबला करना भारत के लिए पहले टेस्ट में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हो सकता है।
  • कुल मिलाकर, एक ओर शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी ओर मेजबान टीम घरेलू परिस्थितियों और स्पिन हथियारों के दम पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी। वहीं, रवींद्र जडेजा के पास इस मुकाबले में व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और खास अध्याय जोड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed