{"_id":"6a7f11f0d7a9ef384c0715e9","slug":"aus-vs-ban-mitchell-starc-surpasses-kapil-devs-test-wicket-record-reaches-435-wickets-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN: डार्विन टेस्ट में मिचेल स्टार्क का कमाल, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा; कौन सी उपल्बिध हासिल की?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs BAN: डार्विन टेस्ट में मिचेल स्टार्क का कमाल, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा; कौन सी उपल्बिध हासिल की?
Fri, 14 Aug 2026 06:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:32 PM IST
सार
मिचेल स्टार्क ने लिटन दास को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में 435 विकेट पूरे किए और कपिल देव के 434 विकेट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। वहीं, डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने दूसरे दिन छह विकेट पर 351 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर मजबूत पकड़ बना ली है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। स्टार्क ने बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास को आउट करते ही भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
टेस्ट में कपिल देव से आगे निकले स्टार्क
- मिचेल स्टार्क के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 435 विकेट हो गए हैं।
- इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 434 विकेट हासिल किए थे।
- स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
- स्टार्क ने टेस्ट मैच के पहले दिन शादमान इस्लाम को आउट कर कपिल देव के 434 विकेट की बराबरी की थी।
- दूसरे दिन लिटन दास का विकेट लेते ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
बाएं हाथ के गेंदबाजों में भी सबसे आगे
स्टार्क ने इस मुकाबले से पहले ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
स्टार्क ने इस मुकाबले से पहले ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
बांग्लादेश ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़
- मुकाबले की बात करें तो दूसरे दिन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
- ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 198 रन के जवाब में बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 351 रन बना लिए थे।
- बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 197 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए।
- कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने भी 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
- इसके अलावा मोमिनुल हक ने 49 और मुशफिकुर रहीम ने 55 गेंदों में 36 रन बनाए।
- दिन का खेल खत्म होने तक मेहदी हसन मिराज 32 और हसन महमूद 13 रन बनाकर नाबाद थे।
- ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस और नाथन लायन को एक-एक सफलता मिली।