फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Canadas Harsh Thaker Fined 30% of Match Fee for Dissenting Against Umpires Decision

Harsh Thaker: कनाडाई ऑलराउंडर हर्ष थाकर ने ऐसी क्या गलती की, जिसके लिए लगा 30% जुर्माना? ICC ने की कार्रवाई

Fri, 14 Aug 2026 05:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2026 05:33 PM IST
सार

कनाडा के ऑलराउंडर हर्ष थाकर पर अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। थाकर के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में दो डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं, जो 24 महीनों में उनका पहला अपराध है।

विज्ञापन
Canadas Harsh Thaker Fined 30% of Match Fee for Dissenting Against Umpires Decision
हर्ष थाकर - फोटो : IANS

विस्तार

कनाडा के बल्लेबाजी ऑलराउंडर हर्ष थाकर पर स्कॉटलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग-2 मुकाबले के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में दो डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन
थाकर को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह प्रावधान अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। यह पिछले 24 महीनों में थाकर का पहला अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलबीडब्ल्यू अपील खारिज होने पर जताई नाराजगी
यह घटना पारी के 26वें ओवर की समाप्ति पर हुई। थाकर ने एलबीडब्ल्यू की अपील की थी, लेकिन मैदानी अंपायर ने उनकी अपील खारिज कर दी। इसके बाद थाकर ने नाराजगी जाहिर करते हुए हाथ हवा में लहराए और सिर हिलाया। इतना ही नहीं, अंपायर से अपनी कैप वापस लेने के बाद उन्होंने मैदान के बाहर मौजूद कनाडाई कोचिंग स्टाफ की ओर इशारा किया और संकेत दिया कि बल्लेबाज आउट था।
विज्ञापन

थाकर ने स्वीकार की गलती
थाकर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को स्वीकार कर लिया और आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के ग्राहम मैकक्री द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उनके खिलाफ आरोप मैदानी अंपायर गाजी सोहेल और इयान मैकडोनाल्ड ने लगाए थे, जबकि रिजर्व अंपायर डेविड मैकलीन भी मामले में शामिल थे।

लेवल-1 उल्लंघन में कितनी सजा?
  • आईसीसी की आचार संहिता के तहत लेवल-1 के उल्लंघन में न्यूनतम सजा आधिकारिक चेतावनी होती है, जबकि खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा रिकॉर्ड में एक या दो डिमेरिट अंक भी जोड़े जा सकते हैं।
  • यदि कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक हासिल करता है, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता है। दो सस्पेंशन पॉइंट मिलने पर खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंधित किया जा सकता है, जो भी पहले हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed