AUS vs BAN 1st Test Live: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त, स्कोर 3 विकेट पर 240 पार; तमीम 101 बनाकर आउट
Australia vs Bangladesh 1st Test Day-2 LIVE: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 210 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया पर 12 रन की बढ़त हासिल कर ली है। तमीम हसन तमिम 93 रन बनाकर शतक से चूक गए। नजमुल हुसैन शांतो 37 रन पर नाबाद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 198 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 210+ रन बना लिए हैं। इस तरह मेहमान टीम ने 40+ रन की बढ़त हासिल कर ली है। फिलहाल कप्तान नजमुल शांतो अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। उनके साथ मुशफिकुर रहीम क्रीज पर हैं।
तंजिद हसन तमीम शतक के करीब
- सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन तमीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। उन्होंने 197 गेंद पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली।
- तमीम को लियोन ने स्टार्क के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश की पारी को तमीम हसन तमिम और मोमिनुल हक ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
- बांग्लादेश ने दूसरे दिन एक विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया। तमीम और मोमिनुल हक के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई।
- मोमिनुल 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। उन्हें जोश हेजलवुड ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
- वहीं, शदमान इस्लाम 20 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। स्टार्क इस विकेट के साथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने थे।
- ऑस्ट्रेलिया की ओर से लियोन, स्टार्क और जोश हेजलवुड ने अब तक एक-एक विकेट लिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को अभी विकेट नहीं मिला है।
- पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। दोनों को हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। हेड 22 रन और वेदराल्ड 23 रन बना सके।
- मार्नस लाबुशेन का टेस्ट में खराब फॉर्म जारी रहा। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें इबादत हुसैन ने आउट किया। कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 13 और 19 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन को तस्कीन अहमद और कैरी को इबादत ने पवेलियन भेजा।
- इस बीच स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। स्मिथ को हसन ने अपना शिकार बनाया। स्मिथ 109 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। ब्यू वेबस्टर भी 12 रन बनाकर तस्कीन का शिकार बने।
- कप्तान कमिंस नौ रन, मिचेल स्टार्क एक रन और नाथन लियोन सात रन बनाकर आउट हुए। तीनों को हसन महमूद ने आउट किया। हेजलवुड चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को 53 ओवर में 198 रन पर समेट दिया।