{"_id":"6a7d98aeda3168d21a0e04d6","slug":"mitchell-starc-surpasses-rangana-herath-to-become-most-successful-left-arm-bowler-in-test-history-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN: स्टार्क ने डार्विन मुकाबले में रचा इतिहास, हेराथ को पछाड़ किस मामले में टेस्ट के नंबर-1 बॉलर बने?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
AUS vs BAN: स्टार्क ने डार्विन मुकाबले में रचा इतिहास, हेराथ को पछाड़ किस मामले में टेस्ट के नंबर-1 बॉलर बने?
Thu, 13 Aug 2026 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:44 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शादमान इस्लाम को आउट कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टार्क 434 टेस्ट विकेट के साथ रंगना हेराथ को पीछे छोड़कर टेस्ट इतिहास के सबसे सफल बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। अब उनकी नजर डेल स्टेन पर है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शदमान इस्लाम को आउट करते ही स्टार्क ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। शदमान का विकेट स्टार्क के टेस्ट करियर का 434वां विकेट था। हेराथ के नाम 433 टेस्ट विकेट थे। इस तरह स्टार्क ने 106वें टेस्ट में ही हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है।
कपिल देव की बराबरी, अब स्टेन निशाने पर
434 विकेट के साथ स्टार्क ने भारत के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव की भी बराबरी कर ली है। कपिल ने 131 टेस्ट में 434 विकेट हासिल किए थे, जबकि स्टार्क ने यह आंकड़ा अपने 106वें टेस्ट में छुआ है। अब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की नजर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन पर है। स्टेन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट हैं और वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। स्टार्क को टॉप-10 में पहुंचने के लिए अब सिर्फ छह विकेट की जरूरत है। अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में छह और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो स्टेन को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-10 सूची में शामिल हो जाएंगे।
बाएं हाथ के गेंदबाजों में सबसे आगे स्टार्क
स्टार्क के 434 विकेट उन्हें बाएं हाथ के गेंदबाजों की सूची में सबसे ऊपर ले गए हैं। इस सूची में रंगना हेराथ 433 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम 414 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के नाम 362 और श्रीलंका के चामिंडा वास के नाम 355 टेस्ट विकेट हैं। भारत के रवींद्र जडेजा 348 विकेट के साथ इस सूची में छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
निजी रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की चिंता
बांग्लादेश सीरीज से पहले स्टार्क के पास हेराथ, कपिल देव और डेल स्टेन के करीब पहुंचने का मौका था। हालांकि, अनुभवी गेंदबाज ने व्यक्तिगत उपलब्धियों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी। स्टार्क ने कहा था, 'इसका मतलब है कि मैंने थोड़ा क्रिकेट खेला है। इन खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना शानदार और बहुत विनम्र महसूस कराने वाला है। लेकिन जब आप अभी खेल रहे होते हैं तो इन चीजों का ज्यादा महत्व नहीं होता। आप बहुत आगे के बारे में नहीं सोचते।' स्टार्क मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भी ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में रहे हैं। बांग्लादेश सीरीज से पहले उन्होंने आठ टेस्ट में 46 विकेट हासिल किए थे। इनमें इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में लिए गए 31 विकेट भी शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी में स्टार्क की उपलब्धि के बीच संघर्ष
स्टार्क की ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे समय आई जब ऑस्ट्रेलियाई टीम डार्विन टेस्ट में बल्ले से संघर्ष करती नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने परिस्थितियों का शानदार फायदा उठाया।
बांग्लादेश के हसन महमूद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6/55 झटके और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 198 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। स्टीव स्मिथ 71 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।
इसके बाद गेंद से ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती सफलता दिलाने की जिम्मेदारी स्टार्क ने संभाली। उन्होंने शादमान इस्लाम को आउट किया और इसी विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।