{"_id":"6a7d5e52cfe43946d20e9d42","slug":"australia-vs-bangladesh-1st-test-live-score-updates-darwin-test-scorecard-hasan-mahmud-aus-vs-ban-live-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN 1st Test Live: ऑस्ट्रेलिया पर बरपा हसन महमूद का कहर; छह विकेट झटके; कंगारुओं को 198 पर समेटा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
AUS vs BAN 1st Test Live: ऑस्ट्रेलिया पर बरपा हसन महमूद का कहर; छह विकेट झटके; कंगारुओं को 198 पर समेटा
Thu, 13 Aug 2026 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:36 PM IST
सार
AUS vs BAN 1st Test Live Score Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 198 रन पर समेट दिया। हसन महमूद ने छह विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट (हसन महमूद जश्न मनाते हुए)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि उनके इस फैसले को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने गलत साबित किया। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए। हसन महमूद ने छह विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 198 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश की ओर से हसन के अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को दो-दो विकेट मिले। फिलहाल बांग्लादेश की पहली पारी जारी है।
फिलहाल बांग्लादेश की पहली पारी जारी है। बांग्लादेश को 36 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने शदमान इस्लाम को लियोन के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंद में 20 रन बना सके। फिलहाल तंजिद हसन तमीम और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
फिलहाल बांग्लादेश की पहली पारी जारी है। बांग्लादेश को 36 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने शदमान इस्लाम को लियोन के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंद में 20 रन बना सके। फिलहाल तंजिद हसन तमीम और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
- पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। दोनों को हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। हेड 22 रन और वेदराल्ड 23 रन बना सके।
- मार्नस लाबुशेन का टेस्ट में खराब फॉर्म जारी रहा। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें इबादत हुसैन ने आउट किया। कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 13 और 19 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन को तस्कीन अहमद और कैरी को इबादत ने पवेलियन भेजा।
- इस बीच स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। स्मिथ को हसन ने अपना शिकार बनाया। स्मिथ 109 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। ब्यू वेबस्टर भी 12 रन बनाकर तस्कीन का शिकार बने।
- कप्तान कमिंस नौ रन, मिचेल स्टार्क एक रन और नाथन लियोन सात रन बनाकर आउट हुए। तीनों को हसन महमूद ने आउट किया। हेजलवुड चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को 53 ओवर में 198 रन पर समेट दिया।