{"_id":"6a7d404018896260ab093217","slug":"odi-world-cup-2027-harbhajan-singh-s-big-advice-to-gautam-gambhir-says-settle-team-4-5-months-early-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप को लेकर हरभजन की कोच गंभीर को खास सलाह; 4-5 महीने पहले ही ऐसा कर लेने को कहा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप को लेकर हरभजन की कोच गंभीर को खास सलाह; 4-5 महीने पहले ही ऐसा कर लेने को कहा
Thu, 13 Aug 2026 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:25 AM IST
सार
वनडे विश्व कप 2027 में अब करीब एक साल का वक्त है, लेकिन टीम इंडिया को लेकर मंथन अभी से तेज है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोच गौतम गंभीर को खास सलाह देते हुए टीम को विश्व कप से चार-पांच महीने पहले तक तय करने की बात कही है। सवाल है कि गंभीर कब तक प्रयोग जारी रखेंगे?
विज्ञापन
हरभजन और गंभीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्वकप 2027 को आने में अभी लगभग एक साल का वक्त बचा है। हालांकि, सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। कुछ टीमें लगातार प्रयोग कर रही हैं, वहीं कुछ टीमों की नजर अपने कोर खिलाड़ियों को लगातार मौका देने पर है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि गंभीर को अभी जितने प्रयोग करने हैं कर लें, लेकिन विश्वकप शुरू होने से चार-पांच महीने पहले टीम तय करना होगा और उन्हें पता होना चाहिए कि कौन से 15 खिलाड़ी विश्वकप खेलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
भज्जी ने गंभीर को क्या दी सलाह?
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में हरभजन ने कहा, 'भारतीय टीम में कई विकल्प हैं और उनमें से किसी एक को चुनना बेहद मुश्किल है। लेकिन गौतम गंभीर और उनकी कोचिंग टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्हें उन वेन्यू और कंडीशन का पता करना होगा, जिनमें भारत 2027 वनडे विश्वकप खेलने जा रहा है। गंभीर को फिर उसी के मुताबिक टीम बनानी होगी। एक साल का समय पर्याप्त समय है। मेरा मानना है कि विश्व कप शुरू होने से चार-पांच महीने पहले तक टीम तय हो जानी चाहिए। उन्हें कई चीजों को ध्यान में रखना होगा और अभी से प्रयोग करने होंगे, ताकि उन खिलाड़ियों की पहचान की जा सके जो टूर्नामेंट के दौरान भारत के लिए अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा सकें।'

'टीम में कई विकल्प होना अच्छा सिरदर्द'
हरभजन ने कहा, 'भारत के पास कई विकल्प हैं। जब आपके पास कई विकल्प होते हैं तो यह एक अच्छा सिरदर्द है। हमारे पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल हैं। इसके अलावा हमारे पास युवा वैभव सूर्यवंशी भी हैं। इसलिए मैं कह रहा कि काफी विकल्प हैं। हालांकि, मेरा मानना है कि विश्व कप से काफी पहले टीम तय हो जानी चाहिए, ताकि सभी को पता हो कि टीम का कॉम्बिनेशन क्या होगा, टीम में कौन-कौन शामिल होगा और उनसे क्या उम्मीद की जा रही है। नतीजे किसी के हाथ में नहीं होते, लेकिन टीम को यह स्पष्ट होना चाहिए कि वह विश्व कप में किस तरह का खेल खेलना चाहती है और वह कितनी दूर तक जा सकती है। टीम जितनी जल्दी तय होगी, उतना ही बेहतर होगा।'

VIDEO | PTI Exclusive: Former India cricketer and Rajya Sabha MP Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) says, "I think there are a lot of options. When you have a lot of options, it is a good headache to have. You have Virat Kohli, Rohit Sharma, Shreyas Iyer, Ishan Kishan, Shubman… pic.twitter.com/5pf6Yui5UG
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026
भारत 16 साल के सूखे को खत्म कर पाएगा?
- हरभजन 2011 में टीम इंडिया के साथ वनडे विश्वकप जीत चुके हैं। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
- हालांकि, उसके बाद से वनडे विश्वकप का सूखा जारी है। टीम इंडिया 2023 में फाइनल में तो पहुंची, लेकिन उसे अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
- 2027 वनडे विश्वकप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में गंभीर की टीम इंडिया की नजरें तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने पर होंगी।