{"_id":"6a7dce35246ab795cf084ee0","slug":"ind-vs-ban-bcci-source-said-indias-bangladesh-tour-awaits-government-clearance-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: क्या बांग्लादेश दौरे के लिए सरकार की मंजूरी का हो रहा इंतजार? BCCI सूत्र ने उठाया राज से पर्दा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: क्या बांग्लादेश दौरे के लिए सरकार की मंजूरी का हो रहा इंतजार? BCCI सूत्र ने उठाया राज से पर्दा
Thu, 13 Aug 2026 07:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:31 PM IST
सार
भारत के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को बीसीसीआई ने सरकार की औपचारिक मंजूरी से जोड़ दिया है, मंजूरी मिलने के बाद ही सीरीज की विंडो और कार्यक्रम तय होगा। बीसीसीआई के मुताबिक, बीसीबी के साथ रिश्ते अब सामान्य हैं और भारतीय उच्चायोग के साथ दौरे को लेकर बातचीत जारी है।
विज्ञापन
शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सरकार की औपचारिक मंजूरी का इंतजार कर रहा है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही दौरे को हरी झंडी मिलेगी। बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, इस संबंध में भारतीय उच्चायोग के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश का दौरा सरकार की मंजूरी के बाद होगा। हम हाई कमिश्नर के साथ बातचीत कर रहे हैं। चर्चा जारी है, लेकिन अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।'
विज्ञापन
बीसीसीआई और बीसीबी के रिश्ते सामान्य
बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि भारतीय बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच अब रिश्ते सामान्य हैं। हालांकि, दौरे के लिए अभी कोई निश्चित विंडो तय नहीं की गई है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद सीरीज के लिए समय तय किया जाएगा। सूत्र ने कहा, 'बीसीबी के साथ हमारे संबंध ठीक हैं और अब हम अपनी सरकार की ओर से हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के लिए अभी कोई विंडो तय नहीं हुई है। मंजूरी मिलने पर इसके लिए विंडो बनाई जाएगी।'

मुस्तफिजुर रहमान
- फोटो : ANI
जनवरी में बिगड़े थे दोनों बोर्ड के रिश्ते
- भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में इस साल की शुरुआत में तनाव देखने को मिला था।
- जनवरी में बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था।
- मुस्तफिजुर को दिसंबर 2025 की नीलामी में केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
- वह उस साल आईपीएल में चुने जाने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी थे।
- इसके बाद बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था।
बांग्लादेश ने भारत में टी20 विश्व कप खेलने से किया था इनकार
इस फैसले पर बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह का हवाला देते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत में आयोजित 2026 टी20 विश्व कप के लिए भेजने से इनकार कर दिया था। बीसीबी ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग भी की थी, लेकिन आईसीसी ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।

सितंबर में प्रस्तावित है भारतीय टीम का दौरा
अप्रैल में ढाका में बीसीबी की एक बैठक हुई थी, जिसमें भारत के साथ क्रिकेट संबंधों पर चर्चा की गई। उस समय बीसीबी ने बताया था कि उसने नियमित संवाद के तहत बीसीसीआई को ईमेल भेजा है। इस पत्र में सितंबर में भारतीय टीम के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे, बांग्लादेश महिला टीम के भारत दौरे और दोनों बोर्ड के बीच भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई थी। अब इस प्रस्तावित दौरे का भविष्य भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर है। मंजूरी मिलने के बाद ही सीरीज की तारीखों और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।