AUS vs BAN: 'प्रिंसेस बनना बंद करो...', स्टीव स्मिथ पर प्रशंसक ने कसा तंज; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के पहले टेस्ट के दौरान साइट-स्क्रीन को लेकर स्टीव स्मिथ के खेल रोकने पर एक फैन ने उन्हें 'प्रिंसेस बनना बंद करो' कहते हुए तंज कसा। मैच के पहले दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर समेट दिया, जिसमें हसन महमूद ने छह विकेट झटके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मिथ साइट-स्क्रीन के पास हो रही आवाजाही से असहज नजर आए और उन्होंने गेंदबाज के अगला गेंद डालने से पहले स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया। इसी दौरान स्टैंड से एक फैन की आवाज आई, जिसने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को निशाने पर लेते हुए कहा, 'बस गेंद को हिट करो, स्मज। प्रिंसेस बनना बंद करो। तुम खेल से बड़े नहीं हो, स्टीव। इसे स्वीकार करो।' फैन की यह टिप्पणी मैच के प्रसारण में भी सुनाई दी और मुश्किल दिन से गुजर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह घटना दिन के हल्के-फुल्के पलों में से एक बन गई।
"Stop being a princess Steve!" 😭😭
— Nervous90s (@Nrvs90s) August 13, 2026
The crowd in Darwin has officially lost its patience. That fan said what everyone was thinking! 😂 pic.twitter.com/r1aTuPiVbX
- पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को महज 198 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर छह विकेट झटके।
- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद हसन महमूद ने लगातार दो ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए।
- डार्विन में जन्मे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड 23 रन बनाकर हसन की गेंद पर आउट हुए। इसके अगले ही ओवर में ट्रेविस हेड गेंद को अपने बल्ले से लगाकर विकेट गंवा बैठे। इससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52 रन पर दो विकेट हो गया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन भी टीम को संभाल नहीं सके। ऐसे में स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली और ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाया।
स्टीव स्मिथ ने 109 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और बांग्लादेश के गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे। स्मिथ आखिरकार 51वें ओवर में हसन महमूद का छठा शिकार बने। वह कवर के ऊपर से शॉट खेलने के प्रयास में आगे बढ़े, लेकिन छोटी गेंद से चौंक गए और टॉप-एज लगाकर कैच दे बैठे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रन पर सिमट गई। यह बांग्लादेश के खिलाफ सात टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है।
बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रही है और पहले ही दिन उसके गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। डार्विन में भी दो दशक से अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है। हसन महमूद का 6/55 का प्रदर्शन किसी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज का टेस्ट पारी में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे बेहतर आंकड़े शाहादत हुसैन (6/27) और एबादत हुसैन (6/46) के नाम हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन का खेल पूरी तरह बांग्लादेश के नाम रहा, जबकि स्टीव स्मिथ से जुड़ी फैन की मजेदार टिप्पणी ने मुकाबले में एक अलग रंग भर दिया।