{"_id":"6a7dee1f8df86452c70bdb00","slug":"former-india-seamer-vinay-kumar-appointed-karnataka-senior-men-s-head-coach-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KSCA: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कर्नाटक के मुख्य कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KSCA: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कर्नाटक के मुख्य कोच
Thu, 13 Aug 2026 09:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:47 PM IST
सार
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार को आगामी 2026/27 घरेलू सत्र के लिए कर्नाटक की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विनय कुमार
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार को आगामी 2026/27 घरेलू सत्र के लिए कर्नाटक की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। 42 वर्षीय विनय कुमार येर गौड़ की जगह लेंगे। गौड़ अब बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज दीपक चौगुले को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पहली बार बने सीनियर टीम के मुख्य कोच
यह पहली बार है जब विनय कुमार कर्नाटक की सीनियर टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले वह महाराजा टी20 ट्रॉफी में हुबली टाइगर्स के मुख्य कोच रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाली है। विनय ने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट के तौर पर भी काम किया। वह स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ के कमेंटेटर भी रहे हैं।

भारत के लिए खेल चुके हैं विनय
- विनय कुमार ने भारत के लिए एक टेस्ट, 31 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2014 और मुंबई इंडियंस के साथ 2015 व 2017 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।
- घरेलू क्रिकेट में विनय का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में तेज गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 442 विकेट लिए हैं और सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर हैं।
- 139 प्रथम श्रेणी मैचों के करियर में विनय ने 22.44 की औसत से 504 विकेट हासिल किए। कप्तान के रूप में उन्होंने कर्नाटक को 2013/14 और 2014/15 सत्र में लगातार दो बार रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी कप जीतकर ऐतिहासिक 'डबल-ट्रेबल' दिलाया था।
11 अक्तूबर से अभियान की शुरुआत
पिछले घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी की उपविजेता रही कर्नाटक की टीम 2026/27 सत्र में अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्तूबर को आंध्र के खिलाफ करेगी। केएससीए ने अन्य कोचिंग नियुक्तियों का भी एलान किया है। पूर्व कर्नाटक और विदर्भ बल्लेबाज गणेश सतीश को पुरुष अंडर-23 टीम का कोच बनाया गया है। वहीं, पूर्व खिलाड़ी कुणाल कपूर को अंडर-19 पुरुष टीम की जिम्मेदारी दी गई है। वह पिछले कुछ वर्षों से अंडर-16 टीम के साथ काम कर रहे थे। अमित सीनियर महिला और अंडर-23 महिला टीम के मुख्य कोच होंगे।