फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricket captain Sourav Ganguly speaks on receiving death threats

Sourav Ganguly: गांगुली को धमकी देने वाले की तलाश तेज, पूर्व कप्तान बोले- पुलिस करेगी जरूरी कार्रवाई

Fri, 14 Aug 2026 06:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2026 06:11 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांगुली ने कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है और उन्हें भरोसा है कि पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Former Indian cricket captain Sourav Ganguly speaks on receiving death threats
सौरव गांगुली और डोना गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले पर अब गांगुली का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि धमकी की शिकायत पुलिस में कर दी गई है और उन्हें भरोसा है कि पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी। गांगुली ने कहा, 'हमने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। मुझे यकीन है कि पुलिस इसे सुलझा लेगी। जिस नंबर से मुझे धमकी मिली है, वह यहीं का है। उम्मीद है कि पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी। मेरे पास सुरक्षा भी है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह महीनों से मिल रहे थे धमकी भरे पत्र
  • पुलिस के मुताबिक, गांगुली के कार्यालय में सोमवार को दो धमकी भरे पत्र पहुंचे थे। इनमें गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने के साथ-साथ उनके करीबियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।
  • इसके बाद गांगुली के प्रबंधक की ओर से दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
  • शिकायत के अनुसार, करीब छह महीने से गांगुली के नाम पर इस तरह के धमकी भरे पत्र मिल रहे थे।
  • शुरुआत में इन पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया गया था, लेकिन ताजा धमकी के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत्र और कूरियर के जरिए भेजने वाले की तलाश
पुलिस धमकी भरे पत्रों की सामग्री, उनके स्रोत और कूरियर के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि ये पत्र उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया इलाके से कूरियर के जरिए भेजे गए हो सकते हैं। जांचकर्ता कूरियर एजेंसी से भी जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पत्र किसने बुक किए और उन्हें गांगुली के कार्यालय तक किस प्रक्रिया से भेजा गया।

मोबाइल नंबर और सिम कार्ड की भी जांच
पुलिस ने धमकी से जुड़े एक मोबाइल नंबर का भी पता लगाया है। अधिकारी इस नंबर की गतिविधियों और उससे जुड़े सिम कार्ड की जानकारी खंगाल रहे हैं। पुलिस ने कूरियर सेवा से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की है। जांच का एक अहम पहलू यह पता लगाना है कि पिछले छह महीनों में गांगुली को भेजे गए सभी धमकी भरे पत्र एक ही व्यक्ति ने भेजे थे या इसमें अलग-अलग लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस धमकी के पीछे की वजह और आरोपी की मंशा का भी पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed