फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Shubman Gill Ahead of India's 600th Test- Leading My Country on Independence Day Is a Bigger Honour

IND vs SL 1st Test: गुरनूर और प्रसिद्ध में किसे मिलेगा मौका? गिल ने बताया; भारत के 600वें टेस्ट पर कही यह बात

Fri, 14 Aug 2026 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

भारत श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से अपने 600वें टेस्ट मैच के ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंचेगा। कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देश के 600वें टेस्ट में नेतृत्व करना उनके लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने WTC फाइनल की दावेदारी के लिए छह-सात टेस्ट जीतने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
IND vs SL: Shubman Gill Ahead of India's 600th Test- Leading My Country on Independence Day Is a Bigger Honour
शुभमन गिल का प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार से गॉल में खेला जाएगा। यह भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मौका होगा, क्योंकि यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मैच है। खास बात यह है कि मुकाबला भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अपने देश के 600वें टेस्ट में कप्तानी करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।
विज्ञापन


गिल ने कहा, 'अपने देश के 600वें टेस्ट में कप्तानी करना सम्मान की बात है और स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना इससे भी बड़ा सम्मान है।' गिल के लिए यह मुकाबला कप्तान के तौर पर भी अहम है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी भूमिका में सहज महसूस कर रहे हैं और टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में बने रहना है।
विज्ञापन

 

IND vs SL: Shubman Gill Ahead of India's 600th Test- Leading My Country on Independence Day Is a Bigger Honour
शुभमन गिल - फोटो : BCCI Twitter
WTC फाइनल के लिए छह-सात टेस्ट जीतने होंगे
भारत इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहा है। गिल ने साफ किया कि टीम को आगे लगातार जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय कप्तान ने कहा, 'अब मैं कप्तान के तौर पर अपनी भूमिका में सहज हूं। हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में बने रहना है। इसके लिए हमें छह या सात टेस्ट जीतने होंगे। इसलिए हम यहां से इसकी शुरुआत करना चाहते हैं।' श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट भारत के लिए इसी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड में दो मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। फिर भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

IND vs SL: Shubman Gill Ahead of India's 600th Test- Leading My Country on Independence Day Is a Bigger Honour
गिल - फोटो : BCCI
बुमराह नहीं हैं, किसी को आगे आना होगा
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए बड़ा झटका है। ऐसे में टीम के युवा और कम अनुभवी गेंदबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। गिल ने हालांकि इसे चुनौती के साथ-साथ दूसरे खिलाड़ियों के लिए मौका भी बताया। उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह यहां नहीं हैं, लेकिन यह किसी और खिलाड़ी के लिए आगे आने का अवसर है। यह सब खेल की गति को समझने और उसके हिसाब से खेलने की बात है।'

IND vs SL: Shubman Gill Ahead of India's 600th Test- Leading My Country on Independence Day Is a Bigger Honour
गुरनूर, गंभीर-गिल और प्रसिद्ध - फोटो : BCCI TWitter
गुरनूर या प्रसिद्ध, गिल के लिए आसान नहीं फैसला
भारत को मोहम्मद सिराज के साथ दूसरे तेज गेंदबाज के चयन को लेकर भी माथापच्ची करनी है। गिल ने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की खूबियां बताईं, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के हालिया प्रदर्शन की भी तारीफ की। ऐसे में उन्होंने संकेत दिया कि दूसरे तेज गेंदबाज का चयन आसान नहीं होगा। गिल ने कहा, 'गुरनूर बराड़ शानदार हैं, क्योंकि वह अच्छी गति के साथ पुरानी गेंद से उछाल हासिल कर सकते हैं। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा भी हाल में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, जैसा कि हमने अभ्यास मैच में देखा। इसलिए यह एक मुश्किल फैसला है।' गॉल की परिस्थितियों में भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरता है या तेज गेंदबाजी को ज्यादा महत्व देता है, यह भी देखने वाली बात होगी।

IND vs SL: Shubman Gill Ahead of India's 600th Test- Leading My Country on Independence Day Is a Bigger Honour
भारतीय टीम - फोटो : ANI
नए खिलाड़ियों को समय देना चाहते हैं गिल
भारतीय टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिल रहा है। गिल ने कहा कि युवा खिलाड़ियों से तुरंत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करने के बजाय उन्हें समय देना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी अपने आप आगे बढ़ेंगे। हमें उन्हें समय देना होगा। कुछ खिलाड़ियों को थोड़ा समय चाहिए होता है।'

साई सुदर्शन की चोट पर गिल ने बताया कि टीम प्रबंधन लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा, 'उनके साथ लगातार बातचीत होती रहती है। दुर्भाग्य से साई सुदर्शन उतना सुधार नहीं कर पाए, जितना हम चाहते थे, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में हम जोखिम नहीं ले सकते। लेकिन हमें अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम पर पूरा भरोसा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed