फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ravichandran Ashwin Picks India Playing XI for 1st Test vs Sri Lanka, Drops Prasidh Krishna

IND vs SL 1st Test: अश्विन की प्लेइंग-11 ने चौंकाया, सरफराज-जुरेल में किसे चुना? पेसर के डेब्यू की भविष्यवाणी

Fri, 14 Aug 2026 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Aug 2026 09:08 AM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी संभावित प्लेइंग-11 चुनी है। इसमें उन्होंने ध्रुव जुरेल को सरफराज खान पर तरजीह दी, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर रखा। अश्विन ने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को डेब्यू कराने की संभावना जताकर बड़ा सरप्राइज दिया है।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Picks India Playing XI for 1st Test vs Sri Lanka, Drops Prasidh Krishna
सरफराज और जुरेल - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा तेज है। साई सुदर्शन की चोट ने टीम का समीकरण बदला है और उनकी जगह सरफराज खान की वापसी हुई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरफराज को अंतिम-11 में मौका मिलेगा या नहीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम चुनकर इस सवाल का जवाब तो दिया ही, साथ ही एक ऐसा नाम भी सामने रखा है, जो सभी को चौंका सकता है।

विज्ञापन

अश्विन की 11 में गुरनूर बराड़ का नाम
 

  • रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी संभावित भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है। उनकी टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज पंजाब के लंबे कद के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ का नाम है।
  • अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। अश्विन के मुताबिक भारत की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ संभाल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह गुरनूर का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू होगा।
  • अश्विन की प्लेइंग-11 में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल को जगह दी गई है, जबकि कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांचवें और ध्रुव जुरेल छठे नंबर पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Picks India Playing XI for 1st Test vs Sri Lanka, Drops Prasidh Krishna
जुरेल और सरफराज - फोटो : ANI

सरफराज की वापसी, लेकिन जुरेल को तरजीह
 

  • साई सुदर्शन के समय पर फिट नहीं हो पाने के बाद सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापस बुलाया गया है। इसके बाद से ही चर्चा थी कि क्या उन्हें अंतिम-11 में मौका मिलेगा।
  • हालांकि, अश्विन ने अपनी टीम में सरफराज को जगह नहीं दी। उन्होंने ध्रुव जुरेल को नंबर छह के लिए बेहतर विकल्प माना है। जुरेल के साथ ऋषभ पंत के रूप में भारत के पास दो विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।
  • सरफराज ने भारत के लिए अब तक छह टेस्ट खेले हैं और 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 37.10 है। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं।
  • टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

अश्विन ने सरफराज को दी खास सलाह
 

  • अश्विन ने सिर्फ अपनी प्लेइंग-11 ही नहीं चुनी, बल्कि सरफराज के भविष्य को लेकर भी अहम बात कही। उनका मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को सरफराज के साथ उनकी भूमिका को लेकर स्पष्ट बातचीत करनी चाहिए।
  • अश्विन ने कहा, 'मैं जुरेल से शुरुआत करूंगा। सरफराज साई सुदर्शन की चोट की वजह से टीम में आए हैं। सरफराज के लिए टीम का संदेश बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपको लगता है कि कुछ परिस्थितियों में वह कमजोर विकल्प हैं, तो आपको उन्हें इसकी स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। आपको उन्हें बताना चाहिए कि वह उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में टीम के लिए उपयोगी हो सकते हैं।'
  • उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह सरफराज भी बाकी चीजों पर अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। वह अच्छी स्पिन खेलने पर ध्यान दे सकते हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के बादशाह बन सकते हैं। वह अपना करियर बना सकते हैं। अगर आपको लगता है कि वह कुछ परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते, तो आपको उनसे यह बात साफ तौर पर कहनी चाहिए।'

Ravichandran Ashwin Picks India Playing XI for 1st Test vs Sri Lanka, Drops Prasidh Krishna
पंत-जडेजा-केएल - फोटो : IANS

तीन बाएं हाथ के स्पिनर खिलाने का सुझाव
अश्विन की टीम का एक और दिलचस्प पहलू भारत का स्पिन आक्रमण है। उन्होंने रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के रूप में चुना है। इनके अलावा कुलदीप यादव को विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर टीम में रखा है। इस तरह अश्विन की संभावित 11 में तीन बाएं हाथ के स्पिनर शामिल हैं। गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए यह संयोजन भारत को काफी मजबूत स्पिन आक्रमण दे सकता है।

अश्विन की चुनी हुई भारत की प्लेइंग-11

खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल
केएल राहुल
देवदत्त पडिक्कल
शुभमन गिल
ऋषभ पंत
ध्रुव जुरेल
रवींद्र जडेजा
मानव सुथार
गुरनूर बराड़
कुलदीप यादव
मोहम्मद सिराज

Ravichandran Ashwin Picks India Playing XI for 1st Test vs Sri Lanka, Drops Prasidh Krishna
भारतीय टीम - फोटो : ANI
डब्ल्यूवी रमन ने सरफराज को दी तरजीह
 
  • पूर्व भारतीय बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को शामिल करने की पैरवी की है। उनका मानना है कि टेस्ट में विशेषज्ञ बल्लेबाज को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। रमन के मुताबिक सरफराज स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं और आक्रामक विकल्प बन सकते हैं।
  • रमन ने कहा, 'अगर आपने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना है, तो मैं सरफराज को चुनूंगा। वह स्पिन के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और आक्रामक विकल्प दे सकते हैं। साथ ही वह नजदीकी क्षेत्र में अच्छे कैचर हैं, जो श्रीलंका की टर्निंग पिच पर भारत के लिए उपयोगी हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed