फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Live Streaming: भारत का 600वां टेस्ट देखने के लिए हैं तैयार? फ्री में कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

Fri, 14 Aug 2026 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Aug 2026 03:12 PM IST
सार

India vs Sri Lanka 1st Test 2026 LIVE Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। गॉल में होने वाला पहला मुकाबला भारत का 600वां टेस्ट होगा। क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक मैच को टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर कब, कहां और कैसे देख पाएंगे...आइए इस बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Test LIVE Streaming: When and Where to Watch Team India 600th Test on TV, Mobile and Laptop
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट - फोटो : ANI/Twitter/PTI
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज के पूरे जोरशोर से तैयारी कर रही है। श्रीलंका की टर्निंग पिच पर भारत को सबसे बड़ी उम्मीद बल्लेबाजों से है। भारत का रिकॉर्ड पिछले कुछ वर्षों में स्पिन के खिलाफ बेहद खराब रहा है। ऐसे में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के फाइनल का लक्ष्य बनाकर उतरी टीम इंडिया के लिए यह सीरीज जीतनी जरूरी है। रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में है, लेकिन श्रीलंका अपने घर में ज्यादा खतरनाक होती है।


गॉल में होने वाला मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक भी है। यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मैच होगा। खास बात यह भी है कि यह मुकाबला स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से शुरू होगा। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों के लिए यह टेस्ट क्रिकेट का बेहद खास मौका होने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान करेगा, जिसका आगाज 23 अगस्त से होना है। 

India vs Sri Lanka Test LIVE Streaming: When and Where to Watch Team India 600th Test on TV, Mobile and Laptop
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट - फोटो : ANI/Twitter/PTI
आइए दोनों टीमों के बीच टेस्ट के आंकड़े देखते हैं...
 
  • भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट सितंबर 1982 में खेला गया था। चेन्नई में खेला गया यह मैच ड्रॉ रहा था। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 46 टेस्ट खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 47.8 प्रतिशत टेस्ट जीते हैं। यानी भारत के खाते में 22 जीत हैं। वहीं, श्रीलंका ने सात टेस्ट जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछला टेस्ट चार साल पहले खेला था। मार्च 2022 में बंगलूरू में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 238 रन से जीत हासिल की थी। दोनों टीमें इस प्रारूप में चार साल बाद आमने-सामने आएंगी।
  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में 24 टेस्ट खेले हैं। इसमें से उसने नौ टेस्ट जीते हैं। वहीं, श्रीलंका ने सात टेस्ट में जीत हासिल की है। आठ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में पिछला टेस्ट अगस्त 2017 में खेला था। तब पल्लेकेले में खेले गए उस मुकाबले को भारत ने पारी और 171 रन से अपने नाम किया था।
  • वहीं, गॉल में दोनों टीमें टेस्ट में पांच बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से सभी पांच मैचों के जीत या हार में नतीजे निकले हैं, यानी कोई टेस्ट ड्रॉ नहीं हुआ।
  • भारत और श्रीलंका के बीच यहां पांच टेस्ट खेले गए और भारत ने दो मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। भारतीय टीम गॉल में श्रीलंका से पिछली बार जुलाई 2017 में भिड़ी थी। तब टीम इंडिया ने 304 रन से जीत हासिल की थी।
India vs Sri Lanka Test LIVE Streaming: When and Where to Watch Team India 600th Test on TV, Mobile and Laptop
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
दोनों टीमों का टेस्ट में हालिया फॉर्म कैसा है?
 
  • दोनों टीमों के हालिया फॉर्म पर नजर डालें तो भारत ने अपने पिछले छह टेस्ट में से दो गंवाए हैं। चार में टीम ने जीत हासिल की है। इसमें अफगानिस्तान के खिलाफ पिछला टेस्ट भी शामिल है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था। उससे पहले टीम इंडिया ने एक मैच इंग्लैंड से, दो टेस्ट वेस्टइंडीज से जीते थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से गंवाई थी।
  • वहीं, श्रीलंका ने अपने पिछले छह टेस्ट में से तीन गंवाए हैं। एक में उसने जीत हासिल की है, जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस दौरान श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली। हालांकि, इन आंकड़ों के बावजूद भारत के लिए श्रीलंका को उसके घर में हराना आसाना नहीं होगा। भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में आखिरी हार साल 2015 में मिली थी यानी पिछले 11 साल से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अजेय रही है।

हम यहां आपको भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Sri Lanka Test LIVE Streaming: When and Where to Watch Team India 600th Test on TV, Mobile and Laptop
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त, शनिवार से शुरू होगा। यह मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। इस मैच का टॉस सुबह साढ़े नौ बजे होगा।

भारत-श्रीलंका टेस्ट टीवी पर कहां देख सकते हैं?
भारत में दोनों टेस्ट मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अलग-अलग भाषाओं में प्रसारण के लिए अलग चैनल उपलब्ध रहेंगे।
 
  • अंग्रेजी: सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 HD
  • हिंदी: सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 HD
  • तमिल और तेलुगु: सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 HD
विज्ञापन
India vs Sri Lanka Test LIVE Streaming: When and Where to Watch Team India 600th Test on TV, Mobile and Laptop
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
मोबाइल पर भारत vs श्रीलंका टेस्ट लाइव कैसे देखें?
मोबाइल फोन पर भारत और श्रीलंका के बीच दोनों टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी। यानी जिन दर्शकों के पास टीवी देखने का विकल्प नहीं है, वे अपने स्मार्टफोन पर मैच देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और इस सीरीज से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed