फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Michael Bracewell Admits India's Death-Over Bowling Has Put New Zealand Under Pressure in T20I Series

ब्रेसवेल ने बताया: भारत के डेथ ओवरों में ऐसा क्या है, जिसने कीवियों को लगातार दो टी20 में हारने पर किया मजबूर?

Mon, 26 Oct 2026 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Oct 2026 02:03 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने माना कि भारतीय गेंदबाजों ने मौजूदा टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में डेथ ओवरों के दौरान उनकी टीम पर दबाव बनाया। उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत को भी चुनौती बताया। ब्रैसवेल के मुताबिक, न्यूजीलैंड को अपने अच्छे प्रदर्शन में निरंतरता लाने और अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Michael Bracewell Admits India's Death-Over Bowling Has Put New Zealand Under Pressure in T20I Series
माइकल ब्रेसवेल - फोटो : X

विस्तार

भारतीय गेंदबाजों ने मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में डेथ ओवरों के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने सोमवार को स्वीकार किया कि यह उनकी टीम की शुरुआती दो मैचों में हार की प्रमुख वजहों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मौकों पर भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि न्यूजीलैंड को अपने अच्छे खेल को लंबे समय तक जारी रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
Trending Videos

डेथ ओवरों में भारत ने बनाया दबाव
न्यूजीलैंड पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 225 रन और दूसरे मुकाबले में 180 रन का बचाव करने में नाकाम रहा। तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर ब्रेसवेल ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने खासकर डेथ ओवरों में उनकी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने गेंदबाजी करते हुए खासकर डेथ ओवरों में हम पर दबाव बनाए रखा। इन दोनों मैचों में काफी रन बने, इसलिए भारत ने एकतरफा जीत हासिल नहीं की। इस तरह के मुकाबलों में महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होता है। भारत ने ऐसा किया और उम्मीद है कि आगे हम ऐसा करने में सफल रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे प्रदर्शन को लंबे समय तक जारी रखने की जरूरत
ब्रेसवेल का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम अपने संपूर्ण प्रदर्शन के करीब है, लेकिन उसे उन क्षेत्रों में निरंतरता लानी होगी जिनमें वह अच्छा करती रही है। उनके मुताबिक, टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को अपने-अपने विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह उन चीजों पर नियंत्रण करने से जुड़ा है, जिनमें हम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। यह प्रत्येक खिलाड़ी के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने से जुड़ा है।'
विज्ञापन

संजू-अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी से चुनौती
न्यूजीलैंड के सामने भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को रोकने की चुनौती भी है। पहले टी20 मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की थी और भारत ने पावरप्ले में 94 रन बनाए थे। ब्रेसवेल ने कहा कि उनकी टीम ने इस बारे में चर्चा की है और उसे मैच के दौरान अपने अच्छे प्रदर्शन की अवधि बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'हमने बल्लेबाजी समूह के तौर पर इस बारे में बात की है और मुझे यकीन है कि गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया होगा। हमें मैच के दौरान जो अच्छा करते रहे हैं, उसे लंबे समय तक जारी रखने की जरूरत है। जैसा कि मैंने कहा, हम काफी समय तक मुकाबले में बने रहे हैं। कई बार तो हमने दबदबा भी बनाया है।'

पावरप्ले में भारत की शुरुआत से सतर्क न्यूजीलैंड
ब्रेसवेल ने भारतीय टीम की पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने माना कि शुरुआती छह ओवरों में भारत जिस तरह से रन बना रहा है, उसे रोकना न्यूजीलैंड के लिए अहम होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने पावरप्ले में काफी शानदार शुरुआत की है। यह निश्चित रूप से ऐसा क्षेत्र है, जिसमें हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।' अब न्यूजीलैंड की कोशिश तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी करने की होगी। इसके लिए टीम को भारतीय बल्लेबाजों की तेज शुरुआत पर अंकुश लगाने के साथ-साथ डेथ ओवरों में दबाव का बेहतर तरीके से सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed