फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   SA20: Kieron Pollard Snubs Joburg Super Kings, Pulls Out of Next Season; What's Behind His Decision?

कीरोन पोलार्ड ने सुपर किंग्स को दिया झटका!: अगले सीजन में यलो आर्मी से खेलने से किया मना; क्या है पूरा मामला?

Mon, 26 Oct 2026 03:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

पोलार्ड ने एसए20 के अगले सीजन में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलने से इनकार कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में नीलामी में उन्हें 90,272 अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। मुंबई इंडियंस का हेड कोच नियुक्त होने के बाद पोलार्ड के इस फैसले को एमआई फ्रेंचाइजी से उनके जुड़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पोलार्ड ने एसए20 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन
SA20: Kieron Pollard Snubs Joburg Super Kings, Pulls Out of Next Season; What's Behind His Decision?
धोनी और पोलार्ड - फोटो : ANI

विस्तार

कीरोन पोलार्ड ने सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका दिया है। पोलार्ड ने दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स से खेलने से मना कर दिया है। इसी महीने की शुरुआत में सुपर किंग्स ने ऑक्शन में उन पर बोली लगाई थी और उन्हें अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब पोलार्ड ने मना कर दिया है। पोलार्ड ने साथ ही यह एलान भी किया है कि वह दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में हिस्सा ही नहीं लेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

SA20: Kieron Pollard Snubs Joburg Super Kings, Pulls Out of Next Season; What's Behind His Decision?
मुंबई की टीम - फोटो : ANI
पोलार्ड ने सुपर किंग्स को सुनाया फैसला
ईएसपीएनक्रिकइनफो ने भी इसकी पुष्टि की है। क्रिकेट वेबसाइट ने जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स से इसको लेकर बात भी की और खबर की पुष्टि की। रिपोर्ट में बताया गया है कि पोलार्ड ने अपना फैसला सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को बता दिया है। साथ ही फ्रेंचाइजी ने भी ऑक्शन पूल से बाहर से किसी को साइन करने की सलाह दी है और पोलार्ड को रिप्लेस करने को कहा है। 

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने पोलार्ड
पोलार्ड को शनिवार को ही मुंबई इंडियंस का हेड कोच नियुक्त किया गया है। महेला जयवर्धने के इस्तीफे के बाद अब पोलार्ड आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के हेड कोच के तौर पर नजर आएंगे। जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स से नहीं खेलने का फैसला इसी के बाद आया है। एमआई फ्रेंचाइजी की दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में भी टीम है, जिसका नाम एमआई केप टाउन है। ऐसा माना जा रहा है कि पोलार्ड ने नहीं खेलने का फैसला इसी को देखते हुए लिया है कि उन्हें अब मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ इस लीग में नहीं उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

SA20: Kieron Pollard Snubs Joburg Super Kings, Pulls Out of Next Season; What's Behind His Decision?
कीरोन पोलार्ड - फोटो : IANS
पोलार्ड और एमआई का लंबा जुड़ाव
पोलार्ड पिछले दो सीजन में एमआई केप टाउन टीम का हिस्सा थे। वह एसए 20 लीग में 2024 और 2025-26 सीजन में केप टाउन टीम का हिस्सा रहे थे। इस दौरान 12 मैचों में उन्होंने 171.07 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए थे। हालांकि, एमआई केप टाउन ने अगले सीजन के लिए उन पर बोली नहीं लगाई थी। पोलार्ड इसी एमआई फ्रेंचाइजी की द हंड्रेड लीग की टीम एमआई लंदन के भी कोच हैं। पोलार्ड मेजर लीग क्रिकेट (2023-26) में एमआई न्यूयॉर्क टीम का भी हिस्सा रहे हैं। साथ ही आईएलटी20 में एमआई अमीरात  (2023 से 2025-26 तक) का भी हिस्सा रहे हैं।

सुपर किंग्स ने लगाई थी महंगी बोली
जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स ने पोलार्ड के लिए ऑक्शन में 90,272 यूएस डॉलर की बोली लगाई थी। पोलार्ड टी20 में एक बड़ा मुकाम हासिल करने से बस एक रन दूर हैं। वह एक रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले जोस बटलर के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। 39 साल के पोलार्ड दुनियाभर की फ्रेंचाइजी लीग में एक्टिव हैं। हाल ही में वह कैरिबियाई प्रीमियर लीग 2026 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखे थे। एसए 20 के अगले सीजन की शुरुआत 17 जनवरी से होने जा रही है। अब पोलार्ड आईपीएल ऑक्शन में बतौर एमआई कोच बोली लगाते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed