फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jemimah Rodrigues ruled out Asia Cup and Asian Games

BCCI Women: एशिया कप और एशियन गेम्स से पहले भारतीय महिला टीम को लगा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स टीम से बाहर

Fri, 14 Aug 2026 06:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2026 06:56 PM IST
सार

जेमिमा रोड्रिग्स हाई-ग्रेड दाएं हैमस्ट्रिंग टियर के कारण आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह एशिया कप के लिए प्रतिका रावल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Jemimah Rodrigues ruled out Asia Cup and Asian Games
जेमिमा रोड्रिग्स (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला टीम को आगामी एशिया कप और एशियन गेम्स से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। जेमिमा को तीन अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड में खेलते हुए दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जेमिमा की चिकित्सकीय जांच की। जांच में उनकी चोट हाई-ग्रेड हैमस्ट्रिंग टियर पाई गई है। इसके बाद उन्हें आगामी एसीसी महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एशिया कप के लिए प्रतिका रावल टीम में शामिल
जेमिमा की जगह महिला चयन समिति ने प्रतिका रावल को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। एशिया कप का आयोजन यूएई में होना है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगा एशिया कप?
यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। सबसे सफल टीम भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका बहुप्रतीक्षित मुकाबला पांच सितंबर को होगा। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग, चीन के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

भारत का कार्यक्रम
  • 30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड
  • 3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग
  • 5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
विज्ञापन

टूर्नामेंट का प्रारूप
आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर, दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला होगा।

अन्य टीमों का कार्यक्रम
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग, चीन के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि बांग्लादेश 31 अगस्त को इंडोनेशिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान लीग चरण में भारत के अलावा एक सितंबर को थाईलैंड और सात सितंबर को हांगकांग, चीन के खिलाफ खेलेगा। वहीं मौजूदा चैंपियन श्रीलंका दो सितंबर को इंडोनेशिया और छह सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा।

एशिया कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed