फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Independence Day: Team India Hoists Tricolour in Galle Ahead of Historic 600th Test Against Sri Lanka

IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

Sat, 15 Aug 2026 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीलंका के गॉल में भारतीय क्रिकेट टीम ने खास अंदाज में देश का राष्ट्रीय पर्व मनाया। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने तिरंगा फहराया। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें खिलाड़ी और टीम स्टाफ देशभक्ति के रंग में नजर आए।

विज्ञापन
Independence Day: Team India Hoists Tricolour in Galle Ahead of Historic 600th Test Against Sri Lanka
तिरंगा फहराते गंभीर और गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका के दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम ने भी इस खास दिन को यादगार अंदाज में मनाया। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत से पहले भारतीय टीम एकजुट हुई और तिरंगा फहराया। विदेशी धरती पर भारतीय खिलाड़ियों का यह अंदाज देश के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को दिखाता है।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में भारतीय खिलाड़ी और टीम के सदस्य तिरंगे के सामने नजर आते हैं। टीम के खिलाड़ियों ने इस मौके पर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हिस्सा लिया। साथ ही खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया। यह पल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन टीम अपने ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच में उतरी है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला जा रहा यह मुकाबला भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा पड़ाव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day: Team India Hoists Tricolour in Galle Ahead of Historic 600th Test Against Sri Lanka
तिरंगा फहराते गंभीर और गिल - फोटो : BCCI twitter
600वें टेस्ट के साथ ऐतिहासिक दिन
भारत 1932 में टेस्ट क्रिकेट में शामिल हुआ था और अब 94 साल के सफर के बाद टीम अपना 600वां टेस्ट खेल रही है। भारत ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम है। उससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 600 या उससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। गिल के नेतृत्व में टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

स्वतंत्रता दिवस के दिन गॉल में तिरंगा फहराने के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों की नजर मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने पर हैं। देश से हजारों किलोमीटर दूर भारतीय टीम के लिए यह मौका सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि देश के गौरव से जुड़ा भावनात्मक अवसर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed