IND vs SL: 'कुलदीप का मुश्किल समय, कंधे पर चाहिए गिल का हाथ', मोहम्मद कैफ ने क्यों कहा ऐसा? जानें
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव के मुश्किल दौर में कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के समर्थन को जरूरी बताया है। कैफ का मानना है कि कुलदीप के पास दुर्लभ स्पिन गेंदबाजी कला है और श्रीलंका के खिलाफ वह तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को करीब से जानने वालों में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और यूपी के कप्तान रहे मोहम्मद कैफ का नाम भी शुमार है। तभी कुलदीप का जिक्र छिड़ते ही कैफ तपाक से बोलते हैं। कुलदीप भावुक इंसान है। वह इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में उसे कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सहारे की जरूरत है।
कैफ अमर उजाला से कहते है कि कुलदीप के पास स्पिन गेंदबाजी की वह विधा है जो बेहद दुर्लभ है। ऐसे गेंदबाजों को कप्तान की बैकिंग की जरूरत होती है। कैफ के मुताबिक कुलदीप श्रीलंका में तुरुप का इक्का साबित होंगे। बस उन्हें अपने कंधे पर कप्तान गिल का हाथ चाहिए होगा। यह देखना अहम होगा कि कप्तान गिल और कोच गंभीर किस तरह से एकादश में नियमित जगह नहीं बना पा रहे कुलदीप का हौसला बढ़ाते हैं।
कलाई के स्पिनर को चाहिए होता है कप्तान का साथ
कैफ ने कहा, कलाई की स्पिन अद्भुत कला है। महान लेग स्पिनरों को भी कप्तान के साथ की जरूरत पड़ी है। चाहें वह शेन वॉर्न हों या अब्दुल कादिर, उन पर स्टीव वॉ और इमरान खान का पूरा हाथ था। कुलदीप का गुगली व लेग स्पिन पर खूब नियंत्रण है। वह लगातार नहीं खेले पर रिकॉर्ड शानदार है। हालांकि आईपीएल फॉर्म थोड़ा ऊपर नीचे रहा है, इसीलिए उन्हें कप्तान और कोच की बैंकिंग की जरूरत है।
गंभीर का समर्थन जरूरी
कैफ ने कहा, कुलदीप को कोच गंभीर के समर्थन की सख्त जरूरत है। गंभीर अपने समय में स्पिन के बहुत शानदार बल्लेबाज थे। स्पिन अच्छा खेला कोच कुलदीप को और अच्छी तरह गाइड कर सकता है।
गिल को नहीं मिल रहा साथ
कैफ को लगातार मुख्य क्रिकेटरों के चोटिल होने से कप्तान शुभमन गिल से सहानुभूति है। कैफ ने कहा, गिल को फिट मैच विनर नहीं मिल सके हैं। उनका कप्तानी रिकॉर्ड इसी कारण कोहली जैसा नहीं है।