{"_id":"6a81250378b1619bb702e49b","slug":"ban-vs-aus-australia-vs-bangladesh-1st-test-match-day-4-live-score-updates-key-moments-scorecard-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BAN vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका, स्टार्क आउट; कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका, स्टार्क आउट; कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद
Sun, 16 Aug 2026 08:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:55 AM IST
सार
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। बांग्लादेश की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने पर है, जबकि कंगारू टीम भी वापसी की कोशिश में है।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : cricket.com.au
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मामूली बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन लग रहा था कि बांग्लादेश कंगारू टीम को पारी के अंतर से हरा सकता है, लेकिन कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को बढ़त दिला दी। चौथे दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 243 रन बनाए हैं और उसे अब तक 15 रनों की बढ़त मिल चुकी है। फिलहाल क्रीज पर कैमरन ग्रीन 85 और मिचेल स्टार्क 14 रन बनाकर मौजूद हैं।
ग्रीन-स्टार्क की साझेदारी
बांग्लादेश ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 198 रन बनाए, जबकि बांग्लादेश की पहली पारी 426 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह बांग्लादेश ने 228 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और टीम ने 207 रन के स्कोर पर ही सात विकेट गंवा दिए। इसके बाद ग्रीन ने स्टार्क के साथ मिलकर साझेदारी की और टीम को बढ़त दिलाने में सफल रहे। ग्रीन और स्टार्क अब तक आठवें विकेट के लिए 36 रन जोड़ चुके हैं।
मिराज की शानदार गेंदबाजी
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए थे। चौथे दिन कैमरन ग्रीन ने 43 रन और एलेक्स कैरी ने 19 रन से पारी आगे बढ़ाई। कैरी को मेहदी हसन मिराज ने अपना शिकार बनाया जो 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिराज ने ऑस्ट्रेलिया को दो झटके और दिए। उन्होंने ब्यू वेबस्ट (5) और कप्तान पैट कमिंस (8) को अपना शिकार बनाकर ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा दी। इसके बाद ग्रीन और स्टार्क ने चौथे दिन के पहले सत्र में टीम को संभाला।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत फिर खराब रही। जेक वेदराल्ड खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, ट्रेविस हेड 17 रन बना सके। इन दोनों को फिर से हसन महमूद ने आउट किया। मार्नस लाबुशेन 31 रन और स्टीव स्मिथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लाबुशेन को तैजुल इस्लाम ने और स्मिथ को मिराज ने पवेलियन भेजा।