फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AUS vs BAN: Ricky Ponting Calls for Changes in Australia Test Team After Shocking Loss to Bangladesh

AUS vs BAN: क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव जरूरी? रिकी पोंटिंग ने युवाओं को मौका देने की उठाई मांग

Sun, 16 Aug 2026 11:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 16 Aug 2026 11:03 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर नौ विकेट से मिली हार के बाद रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में बदलाव की मांग की है। पोंटिंग ने बल्लेबाजी क्रम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की वकालत की, जबकि ट्रेंट कोपलैंड ने हार को अस्वीकार्य बताया।

विज्ञापन
AUS vs BAN: Ricky Ponting Calls for Changes in Australia Test Team After Shocking Loss to Bangladesh
रिकी पोंटिंग - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नौ विकेट से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी पर सवाल और गहरा गए हैं। टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने प्रदर्शन में सुधार के लिए टेस्ट टीम में बदलाव की जरूरत बताई है। उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की वकालत की।
विज्ञापन

टीम में बदलाव की उठी मांग
  • पोंटिंग ने चैनल 7 से कहा कि ऑस्ट्रेलिया की यह हार बेहद शर्मनाक है और अब टीम में बदलाव करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछली गर्मियों के अंत में ही उन्हें लगा था कि टीम को दोबारा तैयार करने का समय आ गया है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।
  • उन्होंने कहा, मैं' बदलाव करने के पक्ष में सबसे आखिर में रहूंगा। एक कप्तान या खिलाड़ी के तौर पर मैं हमेशा टीम को एकजुट रखना चाहता था। जब तक हालात बहुत खराब न हो जाएं, मैं किसी खिलाड़ी को बाहर करने की बात नहीं करता। हालांकि, यहां आने से पहले ही मुझे कई संकेत मिल गए थे कि टीम में बदलाव का सही समय आ गया है।'
  • पोंटिंग ने सुझाव दिया कि ऑस्ट्रेलिया को ओपनिंग या नंबर-3 पर किसी युवा खिलाड़ी को मौका देने पर विचार करना चाहिए। उनके मुताबिक, इस तरह का बदलाव टीम के लिए नुकसानदेह नहीं होगा और अब ऐसा कदम उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर हार को कोपलैंड ने बताया अस्वीकार्य
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ट्रेंट कोपलैंड ने भी बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि घरेलू परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश से टेस्ट मैच हारना स्वीकार्य नहीं है।
  • कोपलैंड ने कहा कि खिलाड़ी खुद भी इस नतीजे से काफी निराश होंगे।
  • उन्होंने कहा कि भले ही टीम इसे दुनिया खत्म होने जैसा नहीं मान रही हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश से हार का नतीजा स्वीकार नहीं किया जा सकता।
  • उन्होंने कहा, 'जब आप अपने घरेलू हालात में खेल रहे हों तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ऑस्ट्रेलिया के लिए कौन खेल रहा है। आप ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में बांग्लादेश से नहीं हार सकते।'
  • कोपलैंड ने इस हार को शर्मनाक बताते हुए कहा कि मैदान पर उतरे 11 खिलाड़ी, मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और पूरा कोचिंग स्टाफ इस नतीजे की गंभीरता को सबसे बेहतर तरीके से समझेंगे।
विज्ञापन

कैसे हारा ऑस्ट्रेलिया?
  • डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 198 रन बनाए।
  • इसके जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाकर 228 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को संभालने की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 284 रन पर सिमट गई।
  • इस तरह बांग्लादेश के सामने जीत के लिए सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य था।
  • बांग्लादेश ने इस छोटे लक्ष्य को महज एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
  • यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की पहली जीत है।

अब टीम में बदलाव की उठी मांग
लगातार खराब बल्लेबाजी और घरेलू मैदान पर बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ मिली हार ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के भविष्य को लेकर बहस तेज कर दी है। पोंटिंग के बयान से साफ है कि अब टीम प्रबंधन के सामने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को मौका देने का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed