फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC 2025-27 Points Table Update after Australia vs Bangladesh 1st test match result Teams Ranking

WTC Points Table: हार के बाद भी डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार ऑस्ट्रेलिया, भारत से आगे बांग्लादेश

Sun, 16 Aug 2026 12:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार है, लेकिन उसकी पीसीटी में गिरावट आई है।

विज्ञापन
WTC 2025-27 Points Table Update after Australia vs Bangladesh 1st test match result Teams Ranking
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कंगारू टीम के खिलाफ पहली टेस्ट जीत है। इस मैच में हार के बावजूद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार है और वह शीर्ष पर मौजूद है। हालांकि, पीसीटी के तहत दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया का फासला कम हो गया है। 
विज्ञापन

बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत
पहली पारी में 228 रनों की मजबूत बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 284 रन पर समेट दिया, जिससे उनके सामने जीत के लिए मात्र 57 रनों का आसान लक्ष्य रह गया। हालांकि उन्होंने पहली पारी के शतकवीर तंजिद हसन तमीम को पांच गेंदों पर बिना खाता खोले खो दिया, लेकिन मेहमान टीम ने सिर्फ 14.2 ओवरों में और केवल एक विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि उसने इससे पहले कभी कंगारू टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में नहीं हराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका में भारत से आगे बांग्लादेश
इस ऐतिहासिक जीत का फायदा बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की अंक तालिका में हुआ है। बांग्लादेश के अब 40 अंक हो गए हैं, जबकि उसकी पीसीटी 58.33 से 66.67 प्रतिशत हो गई है। बांग्लादेश की टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन उसकी पीसीटी में गिरावट आई है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की पीसीटी 87.50 थी जो अब 77.77 प्रतिशत हो गई है। 2023 डब्ल्यूटीसी की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में नौ में से दो टेस्ट गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया को दोनों मैचों में हार घर में ही मिली है। भारत पांचवें स्थान पर है और उसकी पीसीटी 48.15 प्रतिशत है। 
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका की स्थिति
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अगर भारत इस मैच को जीतने में सफल रहा तो भी वह डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर ही रहेगा। पहला टेस्ट जीतने की स्थिति में भारत की पीसीटी 53.33 प्रतिशत है। वहीं, श्रीलंका अगर पहला टेस्ट जीतने में सफल रहा तो उसकी पीसीटी 53.33 प्रतिशत हो जाएगी और वह भारत से आगे निकल जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट अगर ड्रॉ पर समाप्त होता है तो श्रीलंका की पीसीटी गिरकर 40.00 प्रतिशत रह जाएगी, जबकि भारत की पीसीटी 46.66 प्रतिशत हो जाएगी। ऐसी स्थिति में इन दोनों टीमों की डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed