SRH vs LSG: ऋषभ की कप्तानी पारी पर फिदा हुए संजीव गोयनका, मैच खत्म होते ही मैदान पर पहुंचकर लगाया गले; Video
संजीव गोयनका ने मैच जीत के बाद ऋषभ पंत को गले लगाकर उनकी शानदार पारी की सराहना की। यह पल टीम के मालिक और कप्तान के बीच मजबूत भरोसे और खास बॉन्डिंग को दर्शाता है।
विस्तार
ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलकर लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, आखिरी ओवर तक सनराइजर्स ने किया संघर्ष
मैच खत्म होने के बाद सबसे खास पल तब देखने को मिला जब संजीव गोयनका खुद मैदान पर आए और कप्तान ऋषभ पंत को गर्मजोशी से गले लगाया। यह सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं था, बल्कि टीम के मालिक और कप्तान के बीच भरोसे और सम्मान की झलक भी थी। पंत की मैच जिताऊ पारी से खुश गोयनका उनके साथ मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए, जिससे साफ दिखा कि यह जीत टीम के लिए कितनी खास थी और कप्तान के प्रदर्शन की कितनी सराहना की गई।
🚨SANJIV GOENKA HUG PANT AFTER WIN AGAINST SRH🚨
— Sam (@Cricsam01) April 5, 2026
- Sanjiv Goenka and Rishabh Pant on the ground after LSG’s first win.❤️
pic.twitter.com/DW5rWzICE7
कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने पंत के नाबाद 68 रनों के दम पर 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ ने इस तरह इस सीजन का अपना पहला मैच जीता, जबकि तीन मैचों में सनराइजर्स की यह दूसरी हार है।