सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 SRH vs LSG Result: Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis

SRH vs LSG: ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलकर लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, आखिरी ओवर तक सनराइजर्स ने किया संघर्ष

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 05 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने फॉर्म में वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत दिलाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत अंत तक टिके रहे और उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2026 SRH vs LSG Result: Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने पंत के नाबाद 68 रनों के दम पर 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ ने इस तरह इस सीजन का अपना पहला मैच जीता, जबकि तीन मैचों में सनराइजर्स की यह दूसरी हार है।
Trending Videos

सनराइजर्स के खिलाफ बेहतर है लखनऊ का रिकॉर्ड
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उसने इस टीम के खिलाफ पिछले सात में से पांच मुकाबले जीते हैं। इसमें से हैदराबाद में टीम ने चार में से तीन मैच अपने नाम किए हैं। लखनऊ अगर ये मुकाबला अपने नाम करने में सफल रहा तो इसका श्रेय पूरी तरह पंत को जाता है। एक समय मैच फंसता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन पंत टिके रहे और उन्होंने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पंत ने पहले 43 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया और फिर टीम को जीत दिलाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। पंत ने 50 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ ने ओपनिंग में फिर किया बदलाव
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की। पिछले मैच में पंत ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन लखनऊ टीम प्रबंधन ने एक बार फिर ओपनिंग क्रम में बदलाव किया और पंत को तीसरे नंबर पर उतारा। मार्श और मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे ईशान मलिंगा ने मार्श (14) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद पंत और मार्करम ने पारी आगे बढ़ाई और दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। मार्करम हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गए 45 रन बनाकर आउट हुए। 

हैदराबाद के खिलाफ जमकर चलता है पंत का बल्ला
लखनऊ ने फिर आयुष बदोनी (12), निकोलस पूरन (16) और अब्दुल समद (16) के विकेट गंवाए। लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन की जरूरत थी और हैदराबाद ने जयदेव उनादकट से आखिरी ओवर कराया। पंत ने पहली दो गेंदों पर चौका लगाकर स्कोर बराबर किया और फिर पांचवीं गेंद पर विजयी चौका लगाया। पंत तीसरे नंबर पर खेलते हुए सफल रहे। सनराइजर्स के खिलाफ पंत का बल्ला जमकर चलता है। इस टीम के खिलाफ 19 पारियों में पंत ने 44.71 के औसत और 143.24 के स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए हैं। इस दौरान पंत ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। सनराइजर्स के लिए हर्ष दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को एक-एक विकेट मिला।

खराब रही हैदराबाद की शुरुआत
इससे पहले, लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और हैदराबाद की पारी लड़खड़ा दी, लेकिन क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) को कैच आउट कराया। शमी ने फिर अपने अगले ओवर की शुरुआत ट्रेविस हेड (7) के विकेट के साथ की। टीम शुरुआती छह ओवरों के खेल तक तीन विकेट गंवाकर सिर्फ 22 ही रन बना सकी थी। सनराइजर्स ने 26 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे।

नीतीश-क्लासेन के अर्धशतक
चार विकेट गिरने के बाद नीतीश रेड्डी और क्लासेन ने मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक पूरे किए। सनराइजर्स के लिए क्लासेन ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 33 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed