सब्सक्राइब करें

SRH vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 05 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

SRH vs LSG Indian Premier League 2026: ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत दिलाई। पंत ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे।

SRH vs LSG IPL Highlights: Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:12 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को मिली जीत

कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने पंत के नाबाद 68 रनों के दम पर 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ ने इस तरह इस सीजन का अपना पहला मैच जीता, जबकि तीन मैचों में सनराइजर्स की यह दूसरी हार है।

लखनऊ के लिए पंत के अलावा मिचेल मार्श ने 45 रन बनाए। पिछले मैच में पंत सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरे थे, लेकिन इस मैच में वह तीसरे स्थान पर उतरे और टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे। सनराइजर्स के लिए हर्ष दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को एक-एक विकेट मिला।
07:00 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: पंत का अर्धशतक

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। लखनऊ का स्कोर 150 रन के करीब पहुंच गया है।
06:57 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को पांचवां झटका

हर्ष दुबे ने अब्दुल समद को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया है। समद 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। 
06:35 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: पूरन पवेलियन लौटे

लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में चौथा झटका लगा है। पूरन एक रन बनाकर आउट हुए।
06:29 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका

लखनऊ को आयुष बदोनी के रूप में तीसरा झटका लगा है। हर्ष दुबे ने बदोनी को स्टंप आउट कराया। बदोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे, लेकिन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। 
06:05 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 65 के पार

सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ का स्कोर 65 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत और मार्करम मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:48 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका

ईशान मलिंगा ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया है। मार्श और मार्करम ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन मलिंगा ने इस साझेदारी को तोड़ा। मार्श 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 
05:32 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। पिछले मैच में ऋषभ पंत ने ओपनिंग की थी, लेकिन वह इस मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर नहीं उतरे।
05:16 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी समाप्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश रेड्डी और हेनरिच क्लासेन के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और हैदराबाद की पारी लड़खड़ा दी, लेकिन क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रही।

सनराइजर्स के लिए क्लासेन ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 33 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ को एक-एक विकेट मिले। 
05:06 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को सातवां झटका

आवेश खान ने हैदराबाद दो लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए हैं। आवेश ने पहले क्लासेन को आउट किया और अगली ही गेंद पर हर्ष दुबे को बोल्ड कर दिया। हर्ष खाता खोले बिना आउट हुए। हालांकि, आवेश हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed