सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: MI batter Suryakumar Yadav copies dance steps of Akshay Khanna of film Dhurandhar video
SRH Inning
118/3 (9 ov)
Aniket Verma 1(2)*
Heinrich Klaasen 1 (1)
Kolkata Knight Riders elected to bowl

IPL: विश्वकप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव पर चढ़ा धुरंधर का खुमार, रहमान डकैत के अंदाज में जमकर थिरके; Video

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह धुरंधर फिल्म के मशहूर सॉन्ग FA9LA में अक्षर खन्ना के स्टेप्स को रिएक्रिएट करते दिख रहे हैं। आइये वीडियो देखते हैं...

IPL 2026: MI batter Suryakumar Yadav copies dance steps of Akshay Khanna of film Dhurandhar video
सूर्यकुमार यादव - फोटो : MI (videograb)
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों 'धुरंधर' फिल्म के खुमार में हैं। हाल ही में उन्होंने अक्षय खन्ना के किरदार 'रहमान डकैत' के वायरल डांस स्टेप्स को रिक्रिएट कर सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि, सूर्यकुमार इन दिनों आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सत्र के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराकर 2012 के बाद पहली बार ओपनिंग मैच जीता।
Trending Videos

रहमान डकैत वाले मोड में आए सूर्या 'दादा'
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव मंच पर धुरंधर फिल्म के मशहूर सॉन्ग 'FA9LA' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। एमआई ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'ये दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मोड।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर प्रशंसक जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: MI batter Suryakumar Yadav copies dance steps of Akshay Khanna of film Dhurandhar video
भारतीय टीम - फोटो : PTI

टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने टी20 में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था। यह पहली बार है जब किसी टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है। अहमदाबाद में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्वकप में हार के बाद कई बातें कही गई थीं, लेकिन अब टीम इंडिया ने चैंपियन बनते हुए इतिहास दोहराया भी, हराया भी और नया इतिहास भी रच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed