फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Nashik Man Packed Dog In Sack For Protest Against Nagar Panchayat Over Stray Dog Issue

बोरियों में भरकर लाए कुत्ते और अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया, पहनाई नोटों की माला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 17 Sep 2026 01:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 01:16 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नासिक का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कुत्तों से परेशान लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग बोरी कुत्ता भर लाए और अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Nashik Man Packed Dog In Sack For Protest Against Nagar Panchayat Over Stray Dog Issue
बोरियों में भरकर लाए कुत्ते और अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया - फोटो : एक्स

विस्तार

नासिक का एक मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स बोरी में भरकर कुत्ता लाया और सरकारी अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुत्तों से परेशान लोगों ने प्रदर्शन के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। नासिक में हाल के दिनों आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। लोगी की शिकायत के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज होकर नगर पंचायत ऑफिस में अनोखा विरोध किया। लोग बोरियों में कुत्ते भरकर लाए और अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे शिवसेना (UBT) नेताओं ने सीओ की टेबल पर आवार कुत्ते छोड़े। इसके साथ अधिकारी की कुर्सी को नोटों की माला भी पहनाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के आतंक से लोग पेशान 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासिक के निफाड में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक लोग परेशान हैं। कुत्तों ने कई कई छोटे बच्चों और नागरिकों को काट लिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से लगातार आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने अनोखे तरीके से नाराजगी जाहिर की है। 

 

नंदी की मूर्ति के सामने पहुंचा बंदर, फिर जो किया उसे देखकर लोग हैरान, वीडियो हुआ वायरल

सीओ की टेबर पर छोड़ दिया कुत्ता

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के युवासेना जिला प्रमुख विक्रम रंधवे और नगरसेविका रूपाली रंधवे ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सीधे मुख्य अधिकारी (सीओ) धीरज भामरे के केबिन में टेबल पर आवारा कुत्तों को छोड़ दिया। 

चीन की जासूस रोबोटोकि मछली, समंदर में चुपचाप करेगी निगरानी, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

पहनाई नोटों की माला

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आवारा कुत्ते नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं और मुख्य अधिकारी सिर्फ टेंडर प्रक्रियाओं में व्यस्त हैं। इस बात का प्रतीकात्मक विरोध करने के लिए उन्होंने अधिकारी को नोटो की माला भी पहनाने की कोशिश की। उन्होंने चेतावनी दी कि  गणेशोत्सव, नवरात्रि और त्योहारों का समय चल रहा है। इसलिए प्रशासन तुरंत इन आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed