नेपाल में आई बाढ़ के बीच रिहायशी इलाके में पहुंचा विशालकाय अजगर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियोः सोशल मीडिया पर नेपाल में आई विनाशाकारी बाढ़ से सामने आया एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ प्रभावित एक रिहायशी इलाके में एक विशालकाय अजगर तैरता नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Giant Python In Flooded Residential Area Viral Video: नेपाल में आई विनाशाकरी बाढ़ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जा रही है। बता दें कि, तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट क्षेत्र में हुई लैंडस्लाइडिंग और अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भयानक तबाही मचाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर नेपाल में आई विनाशाकारी बाढ़ से सामने आया एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ प्रभावित एक रिहायशी इलाके में एक विशालकाय अजगर तैरता नजर आ रहा है।
नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच भी टिका रहा यह हरा मकान, लोग बोले- इंजीनियरिंग का कमाल या कुदरत का करिश्मा
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में नेपाल के बाढ़ प्रभावित एक रिहायशी इलाके का हैरान करने वाला नजारा देखने को मिल रहा है। यहां बाढ़ के पानी के बीच एक विशाल अजगर घूमता हुआ नजर आया, जिसे देखकर इलाके में हलचल मच गई। अजगर की यह पूरी गतिविधि एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बाढ़ प्रभावित रिहायशी इलाके में तैरता अजगर
भारी बाढ़ के कारण कई बार जंगली जानवर अपने प्राकृतिक आवास से बाहर निकलकर इंसानी बस्तियों का रुख कर सकते हैं। ऐसे में लोगों का सामना अचानक वन्यजीवों से होने की घटनाएं सामने आती हैं, जो कई बार हैरान करने वाली होने के साथ-साथ खतरनाक भी साबित हो सकती हैं।
बाढ़ के बीच वन्यजीव
नेपाल से सामने आया यह वायरल वीडियो भी ऐसी ही अप्रत्याशित स्थिति की याद दिलाता है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हालात तेजी से बदल सकते हैं और इंसानों तथा वन्यजीवों के बीच इस तरह के असामान्य मुठभेड़ देखने को मिल सकती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
वायरल वीडियो: ढाई साल के बेटे के लिए मां बना पिता, इस शख्स की कहानी दिल छू लेगी
वायरल वीडियो: बिल्ली को कंधे पर बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो