फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   No Train Ticket No Problem! Man Drives Auto 1200 KM to Reach Bihar for Chhath Puja

वायरल वीडियो: छठ पर घर जाने की ऐसी जिद! दो दोस्तों के साथ ऑटो में बैठकर 1200 किलोमीटर के सफर पर निकला युवक

Mon, 02 Nov 2026 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

Viral Video: छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो एक शख्स अपने दो साथियों के साथ ऑटो रिक्शा लेकर ही बिहार निकल पड़े। अब 1200 किलोमीटर के इस अनोखे सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
No Train Ticket No Problem! Man Drives Auto 1200 KM to Reach Bihar for Chhath Puja
छठ पर घर पहुंचने के लिए नहीं मिली ट्रेन - फोटो : इंस्टाग्राम @rk26biker

विस्तार

छठ पूजा का त्योहार आते ही बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के बीच घर पहुंचने की होड़ लग जाती है। नौकरी या काम के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग किसी भी तरह छठ पर अपने घर पहुंचना चाहते हैं। इसके लिए कई लोग ट्रेन और बसों में टिकट न मिलने के बावजूद दूसरे रास्ते तलाशते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो यह शख्स अपने दो साथियों के साथ ऑटो रिक्शा लेकर ही बिहार के लिए निकल पड़ा। अब 1200 किलोमीटर का यह सफर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो ऑटो से ही शुरू कर दिया सफर
सोशल मीडिया पर यूजर ने अपने सफर का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बताते हैं कि उन्हें छठ पूजा मनाने के लिए बिहार स्थित अपने घर जाना था। लेकिन ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने घर जाने का एक अलग ही तरीका निकाल लिया। शख्स अपने दो साथियों के साथ ऑटो रिक्शा से ही बिहार के लिए रवाना हो गए। वीडियो में शख्स बताते हैं कि उन्हें करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय करना है। उनके मुताबिक, उनका ऑटो 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से नहीं चलता। ऐसे में उन्होंने यह देखने के लिए सफर शुरू कर दिया कि उन्हें बिहार पहुंचने में एक दिन, दो दिन या फिर तीन दिन लगेंगे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rishav Thakur (@rk26biker)

विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो में ठूंस-ठूंसकर भरा सामान, दोनों हेडलाइट भी खराब
वीडियो में ऑटो के अंदर रखा सामान भी दिखाते हैं। वह बताते हैं कि ऑटो पूरी तरह सामान से भर चुका है और इसमें कुल तीन लोग सफर कर रहे हैं। एक वह खुद हैं और उनके साथ दो साथी भी हैं। यानी तीन लोगों के साथ सामान लेकर उन्होंने इतना लंबा सफर शुरू किया है। इतना ही नहीं वीडियो में वह ऑटो की दोनों खराब हेडलाइट भी दिखाते हैं। शख्स बताते हैं कि रात में सफर करने के लिए उन्होंने आगे अलग से लाइट लगाई हुई है। वीडियो में वह पेट्रोल पंप पर रुके हुए भी नजर आते हैं, जहां उन्होंने कुछ देर आराम करने के लिए ब्रेक लिया है।


1200 किलोमीटर का सफर, कितने दिन में पहुंचेंगे घर?
अगर केवल गणित के हिसाब से देखें तो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 1200 किलोमीटर का सफर पूरा करने में करीब 30 घंटे लगेंगे। लेकिन सड़क पर लगातार 30 घंटे ऑटो चलाना आसान नहीं है। रास्ते में खाने-पीने, आराम करने, पेट्रोल भरवाने और जाम जैसी परेशानियों के चलते सफर में और समय लग सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शख्स अपने साथियों के साथ कितने दिनों में बिहार पहुंच पाते हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
छठ पूजा के लिए घर लौटने का उनका यह जुनून लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिया हो बिहार के लाला!' वहीं दूसरे ने सलाह दी कि भाई, सफर बहुत लंबा है, पहले अपनी हेडलाइट ठीक करवा लो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक दिन देर से पहुंचना, लेकिन सुरक्षित पहुंचना। वहीं कुछ लोगों ने इतने लंबे सफर के लिए ऑटो को सुरक्षित विकल्प नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed