फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   north sentinel island sentinelese tribe dangerous place india

दुनिया की सबसे खतरनाक जगह! जहां जाने वाला कभी नहीं लौटकर आता

Mon, 21 Sep 2026 06:09 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 21 Sep 2026 06:09 PM IST
सार

अंडमान-निकोबार के सेंटिनल द्वीप को बेहद खतरनाक माना जाता है। यहां पर जाने वाला कभी लौटकर नहीं आता है। यहां पर रहने वाली सेंटिनल जनजाति उन्हें मार देती है। 

विज्ञापन
north sentinel island sentinelese tribe dangerous place india
दुनिया की सबसे खतरनाक जगह! जहां जाने वाला कभी नहीं लौटकर आता - फोटो : AI

विस्तार

दुनिया में कई ऐसी जगहें, जिन्हें बेहद खतरनाक माना जाता है। इन जगहों पर जाने वाले इंसान का जिंदा लौटकर आना मुश्किल होता है। भारत में भी एक ऐसी खतरनाक जगह है। यह जगह उत्तरी सेंटिनल द्वीप है, जो समुद्र के बीच घने जंगलों से घिरा है। अंडमान-निकोबार के सेंटिनल द्वीप पर दुनिया के सबसे अलग-थलग लोग रहते हैं, जो सेंटेनलीज आदिवासी हैं। इन आदिवासियों का अभी तक आधुनिक दुनिया से संपर्क नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


इस द्वीप पर रहने वाली सेंटिनली जनजाति आज भी शिकार करके अपना पेट पालती है। इनका इतिहास रहा है कि धनुष और बाण का इस्तेमाल करके घुसपैठियों को भगाते हैं। उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर रहने वाली सेंटेनली जनजाति दुनिया से दूर रहती है। स्थानीय प्रशासन ने जनजाति को संरक्षित करने के लिए इस द्वीप के चारों तरफ 5 किलोमीटर के इलाके को प्रतिबंधित कर रखा है। 
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2004 की सुनामी के बाद, सेंटिनलीज की जानकारी हासिल करने के लिए जब हेलीकॉप्टर भेजे गए तो उन आदिवासियों ने उन पर भी तीर चलाया था। सेंटिनल द्वीप पर जाने वाले लोगों को सेंटेनलीज आदिवासियों ने तीर से छलनी कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल: बेटे ने पिता को दिया ऐसा अनोखा सरप्राइज, वीडियो देखकर भर आएंगी आपकी आंखें


एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक मिशनरी ने कुछ साल पहले आदिवासियों से चोरी-चुपके मिलने की कोशिश की, लेकिन द्वीप पर उतरते ही चाऊ नाम के मिशनरी पर आदिवासियों ने तीरों की बौछार कर दी। कबीले के लोगों ने उसकी हत्या कर दी और उन पर मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता। इसकी वजह यह है कि उनसे संपर्क करना गैरकानूनी है। वे एक संरक्षित जनजाति हैं। 

ड्रोन, विमान या UFO? ईरान के आसमान में दिखी रहस्यमयी चमकती रोशनी, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

इस आदिवासी समुदाय को बचाने के लिए उत्तर सेंटिनल द्वीप लोगों के जाने पर रोक है, क्योंकि इन लोगों में सामान्य फ्लू को झेलने लायक रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास नहीं हुआ है। बाहरी लोगों के घुसपैठ के डर से उनकी आक्रामकता इस द्वीप को आम इंसानों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed